Headlines

एमपी में वेतन नहीं लेंगे कांग्रेस विधायक:नेता प्रतिपक्ष बोले- इसी पैसे से हमारे क्षेत्र में विकास कार्य कराए सरकार, टोंटी लेकर विधानसभा पहुंचे

LIVE
एमपी में वेतन नहीं लेंगे कांग्रेस विधायक:नेता प्रतिपक्ष बोले- इसी पैसे से हमारे क्षेत्र में विकास कार्य कराए सरकार, टोंटी लेकर विधानसभा पहुंचे

भोपाल18 मिनट
कांग्रेस विधायक टोंटी लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को कांग्रेस के विधायक नल की टोंटी लेकर पहुंचे। उन्होंने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। वहीं, सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं, इसलिए पार्टी विधायकों ने तय किया है कि वे अपना वेतन नहीं लेंगे।

सिंघार ने कहा- इससे संबंधित पत्र आज विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष सदन के पटल पर रख रहे हैं। अध्यक्ष के माध्यम से अनुरोध है कि कांग्रेस विधायकों की तनख्वाह से उनके क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएं।

इनकम टैक्स खुद भरेंगे स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष
विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल और ध्यानाकर्षण के बाद मध्यप्रदेश माल और सेवा कर तृतीय संशोधन विधेयक 2024, विधानसभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष वेतन भत्ता संशोधन विधेयक 2024 तथा मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष वेतन तथा भत्ता संशोधन विधेयक 2024 सर्वसम्मति से पारित किए गए। इन विधेयकों के पारित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष वेतन तथा भत्ते से होने वाली आमदनी पर लगने वाले इनकम टैक्स की राशि खुद जमा करेंगे।

विधेयकों पर चर्चा के बाद आज खाद संकट पर चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को नियम 139 के अंतर्गत लोक महत्व के विषय पर चर्चा के लिए अनुमति दी है।

मंत्री राजपूत बोले- क्या एक विधायक पार्टी से बड़ा हो गया?
विधानसभा के बाहर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया से कहा, ‘आज मैंने अखबार में पढ़ा कि भाजपा के एक विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी की है। क्या एक विधायक पार्टी से बड़ा हो गया?

उन्होंने कहा-सागर से एक विधायक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आए हैं। उनको समझ नहीं हैं। विद्यार्थी परिषद से अमित शाह जी और जेपी नड्डा जी भी आए हैं। आप विद्यार्थी परिषद से आए व्यक्ति को कोई महत्व ही नहीं दे रहे हो। क्या आप पार्टी के ऊपर हो गए? ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तो पार्टी देख रही है। शीर्ष नेतृत्व देख रहा है।

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024