Headlines

रिजिजू बोले- राहुल ने महिला सांसदों को धक्का दिया:2 सांसद घायल हुए, हम हाथ उठाते तो क्या होता; संसद कुश्ती का अखाड़ा नहीं

गृह मंत्री अमित शाह के 17 दिसंबर को अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर संसद में लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। गुरुवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नीले कपड़े पहनकर पहुंचे।

लोकसभा-राज्यसभा में भी विपक्ष ने हंगामा किया। कांग्रेस की मांग है कि गृह मंत्री माफी मांगें। सदन के अंदर जय भीम के नारे लगाए। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही पहले दोपहर 2 बजे फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

उधर संसद परिसर में अंबेडकर विवाद पर भाजपा और विपक्षी सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए। सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा। बीजेपी के दूसरे सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हुए हैं।

किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा- राहुल ने महिला सांसदों को धक्का दिया। ये शर्मनाक है, हम विश्वास भी नहीं कर पा रहे। ये कुश्ती का अखाड़ा नहीं है। राहुल ने जिस तरह से 2 सांसदों को मारा है, अगर हम भी वैसे ही हाथ उठाते तो क्या होता। हमारे पास संख्या बल ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024