Headlines

अंबेडकर-अडाणी-मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:राजस्थान में गहलोत-पायलट एक मंच पर आए; दिल्ली में शाह के आवास का घेराव

कांग्रेस पार्टी अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान, अडाणी मुद्दे और मणिपुर हिंसा को लेकर आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी सभी राज्यों के राजभवन तक मार्च निकाल रही है। राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक मंच पर नजर आए।

राजधानी नई दिल्ली में कांग्रेस SC विभाग के चेयरमैन राजेश लिलोथिया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अमित शाह के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की है कि अमित शाह पूरे देश से माफी मांगें और अपने पद से इस्तीफा दें। दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

कांग्रेसियों ने अमित शाह का पुतला भी जलाया।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

कोलकाता में महिला कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन में पहुंचीं।
जम्मू-कश्मीर के जम्मू में स्थित राजभवन के बाहर कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस ने नेकलेस रोड स्मारक से राजभवन तक ‘चलो राज भवन’ रैली निकाली।

जम्मू में JKPCC के अध्यक्ष तारिक हमीद और हैदराबाद में रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में मार्च निकाला गया।
असम के गुवाहटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन के बाहर प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश की।

असम में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले छोड़े।
बिहार के पटना में कांग्रेस पार्टी के राजभवन मार्च को प्रशासन ने रोक दिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का-मुक्की भी की। मार्च रोकने के बाद विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कारोबारी गौतम अडाणी की गिरफ्तारी की मांग और मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। पूरी खबर यहां पढ़ें…

पटना में कांग्रेस का पूरा प्रदर्शन महज आधे घंटे के अंदर खत्म हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024