Headlines

TMC ने पूछा-कांग्रेस बताए EVM कैसे हैक हो सकता है:जम्मू-कश्मीर CM भी बोल चुके- जीतने पर जश्न, हारने पर सवाल उठाना ठीक नहीं

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने EVM पर कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा- जो लोग EVM पर संदेह करते हैं, उन्हें यह दिखाना चाहिए कि उन्हें कैसे हैक किया जा सकता है। बेतरतीब बयानबाजी से कुछ नहीं किया जा सकता।

अभिषेक ने कहा, ‘EVM पर सवाल उठाने वाले लोगों के पास अगर कुछ है, तो उन्हें चुनाव आयोग को डेमो दिखाना चाहिए। अगर EVM रैंडमाइजेशन के समय काम ठीक से किया गया हो और मॉक पोल और काउंटिंग के दौरान बूथ पर लोग ठीक से काम करते हों, तो मुझे नहीं लगता कि इस आरोप में कोई दम है।’

अभिषेक बनर्जी से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने भी कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने रविवार को कहा था कि कांग्रेस EVM पर रोना बंद करे। चुनाव में जीतने पर आप जश्न मनाते हैं और हारते हैं तो EVM पर सवाल उठाते हैं। यह ठीक नहीं है।

उमर बोले- EVM के जरिए 100 से ज्यादा सांसद चुनते हैं, तब कांग्रेस के नेता इसे अपनी पार्टी की जीत बताते हैं। पार्टियों को चुनाव लड़ने से पहले यह तय करना चाहिए कि उन्हें EVM पर भरोसा है या नहीं। भरोसा नहीं है, तो चुनाव लड़ना ही नहीं चाहिए।

कांग्रेस ने कहा- CM बनते ही बदल गए हैं उमर

कांग्रेस और कई विपक्षी दलों ने EVM में हेरफेर के आरोप लगाए
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक के दलों ने हेरफेर के आरोप लगाए थे। INDIA ब्लॉक ने दावा किया था कि EVM में हेरफेर के कारण वे महाराष्ट्र चुनाव हार गए। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने 288 सीटों में से 235 सीटें जीतीं, जबकि विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन को 46 सीटें मिलीं।

कांग्रेस ने हरियाणा के चुनाव नतीजों में मतगणना के दौरान गड़बड़ी की शिकायत की थी और कांग्रेस नेताओं के डेलिगेशन ने दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि यहां इस्तेमाल EVM हैक की गई, जिससे 20 सीटों के नतीजों में हेराफेरी की गई। 8 अक्टूबर को हुई मतगणना में भाजपा को 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को 2 और 3 सीट पर निर्दलीय जीते थे। तीनों निर्दलीय विधायकों ने BJP को समर्थन दिया था।

जम्मू-कश्मीर सरकार में NC-कांग्रेस गठबंधन की सरकार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों में नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीट और कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली थी। 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। यानी जम्मू-कश्मीर की सरकार कांग्रेस के सहयोग से बनी है।

जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I.A ब्लॉक की सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024