Headlines

पहली बार सामने आया पीकेसी-ईआरसीपी योजना का ड्राफ्ट:जयपुर में मोदी बोले- देरी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, भैरोंसिंह शेखावत को भी याद किया

पहली बार सामने आया पीकेसी-ईआरसीपी योजना का ड्राफ्ट:जयपुर में मोदी बोले- देरी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, भैरोंसिंह शेखावत को भी याद किया

जयपुर4 मिनट पहले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में पार्वती-कालसिंध-चंबल-ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास किया। भजनलाल सरकार के एक वर्ष पूरा होने के कार्यक्रम में पहली बार राजस्थान-मध्य प्रदेश की परियोजना के समझौते को भी सार्वजनिक किया गया। पीएम ने इस समझौते में देरी के लिए कांग्रेस सरकार पर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाधान की बजाय राज्यों के बीच जल विवाद को ही बढ़ावा देती रही।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये 20 साल पुराना झगड़ा था। दोनों प्रदेश में ये जल की सौगात पीएम मोदी की वजह से ही पूरी हो पाई है। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस परियोजना से राजस्थान के 21 जिलों का फायदा होगा। यहां की 2.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर भी सिंचाई हो सकेगी। इस दौरान पीएम ने केंद्र और राज्य की 46 हजार करोड़ से ज्यादा योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया।

पीकेसी-ईआरसीपी का प्रारूप दिखाने के दौरान पीएम के साथ दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 4 बड़ी बातें

1. जल विवाद के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: प्रधानमंत्री ने ईआरसीपी और पहले के जल विवादों को लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि लोग उनसे जरूर पूछेंगे कि कौनसे कर्म की वजह से ईआरसीपी समझौता नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि आज जो हुआ है वो बहुत ही असाधारण घटना है।

2. पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को किया याद: मैं जब गुजरात का मुख्यमंत्री था तब हमने बिना किसी झगड़े के नर्मदा का पानी राजस्थान को दिया। उस समय भैरोंसिंह जी-जसवंत सिंह जी मिलने के लिए आए थे। भैरोंसिंह जी की तो उंगली पड़कर हम कई लोग बड़े हुए हैं। वह आकर मेरे सामने बैठ नहीं वह मेरा सम्मान करना चाहते थे, मैं यह देखकर मैं अवाक था।

3. मोदी की गारंटी, राजस्थान के सभी घरों तक पहुंचेगा पानी: ताजा समझौते से राजस्थान को पानी मिलने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के 100 फीसदी घरों में नल से जल पहुंचेगा। केंद्रीय जल मंत्री इस अभियान को हाथ में ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर स्कीम में भी राजस्थान को फायदा हुआ है।

4. पेपरलीक के लिए फिर कांग्रेस पर आरोप: मोदी ने भजनलाल सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पेपरलीक राजस्थान की पहचान बन चुका था। युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही थीं। भाजपा सरकार आने के बाद परिस्थितियां बदली हैं। पेट्रोल-डीजल भी सस्ता मिल रहा है।

क्या है पीकेसी-ईआरसीपी…

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दूसरे कार्यकाल में साल 2017 में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का ड्राफ्ट तैयार किया गया था।
बताया जाता है कि यह परियोजना उन्हीं की देन है। इसके अंतर्गत पार्वती, चंबल और कालीसिंध नदी को जोड़ने की रूपरेखा तैयार की गई थी।
इसके जरिए पूर्वी राजस्थान के जयपुर, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, दौसा, करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, गंगापुर सिटी, ब्यावर, केकड़ी, दूदू, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, डीग और जयपुर ग्रामीण को जल संकट से छुटकारा मिलेगा। पेयजल के साथ किसानों को सिंचाई के लिए भी जरूरत का पानी मिल सकेगा।
जयपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से जुड़े PHOTOS..

जयपुर से पीएम मोदी ने कई केंद्र की योजनाओं का भी शिलान्यास व उद्घाटन किया।
पीकेसी-ईआरसीपी के शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधित करते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव।

कार्यक्रम में मंच पर पीएम मोदी के साथ राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, सीएम भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर पहुंचते ही हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ता उनकी जीप के आगे कलश लेकर चलती नजर आईं। इनमें महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा भंडारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ता उनकी जीप के आगे कलश लेकर चलती नजर आईं। इनमें महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा भंडारी

पीएम मोदी भजनलाल सरकार के एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।
इस कार्यक्रम में राजस्थान के हर जिले से लोग पहुंचे है। पीकेसी-ईआरसीपी शिलान्यास को लेकर भी लोग खासे उत्साहित हैं।
इस कार्यक्रम में राजस्थान के हर जिले से लोग पहुंचे है। पीकेसी-ईआरसीपी शिलान्यास को लेकर भी लोग खासे उत्साहित हैं।

मुख्समंत्री भजनलाल शर्मा सहित राजस्थान कैबिनेट के सभी मेंबर कार्यक्रम में मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पूरे प्रदेशभर से जुड़े कार्यकर्ता पहुंचे हैं। मोदी करीब तीन घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे।

पीकेसी-ईआरसीपी प्रोजेक्ट से राजस्थान-मध्यप्रदेश को फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024