LIVE
संभल में एक और बंद मंदिर मिला:मस्जिद के पास नए कुएं की खुदाई; कार्तिकेय मंदिर के बगल मकान का छज्जा तुड़वाया
संभल24 मिनट पहले
संभल में कार्तिकेश्वर महादेव के बाद एक और बंद मंदिर मिला है। यह मंदिर हयात नगर के सरायतरीन इलाके में हैं। पुलिस और राजस्व की टीम मंदिर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों ने बताया- मंदिर काफी समय से बंद था। 30-40 हिंदू परिवार पहले इलाके में रहते थे, जो कि दंगे के बाद पलायन कर गए।
यह इलाका मुस्लिम आबादी के बीच है। जामा मस्जिद जहां हिंसा में 4 लोग मारे गए थे, वहां से डेढ़ किमी दूर है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने प्रशासन को मंदिर होने की सूचना दी थी। मंदिर के गेट पर ताला लटका है।
इससे पहले, सुबह कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर के बगल में मकान का छज्जा तोड़ा गया। मुस्लिम मकान मालिक इसे खुद तुड़वा रहे हैं। उनका कहना है कि मंदिर ढक रहा था। यह देखकर बुरा लग रहा था, इसलिए खुद तुड़वा रहा हूं।
कार्तिकेश्वर मंदिर के आसपास प्रशासन ने अतिक्रमण की नाप-जोख की। इसमें मतिन के मकान को चिह्नित किया, जिसका 3.5 मीटर छज्जा अतिक्रमण में आ रहा था। इसके बाद मकान मालिक ने मजदूरों को बुलाकर अतिक्रमण को तुड़वाना शुरू करवाया।
संभल में पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
33 मिनट पहले
कार्तिकेश्वर मंदिर से चंद कदम दूर मिला एक और कुआं
कार्तिकेश्वर मंदिर से चंद कदम की दूरी पर मस्जिद के पास एक बंद कुआं मिला। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर पालिका ने यह कुआं बंद कराया था। इस कुएं को पाट कर मार्बल का पत्थर लगा दिया गया था। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने बंद कुएं को खुदवाना शुरू किया। यह कुआं मस्जिद के बिल्कुल दरवाजे के किनारे है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।
12:45 PM
17 दिसम्बर 2024
जामा मस्जिद से करीब डेढ़ किमी. दूर मिला नया मंदिर
संभल में मंगलवार को जो नया मंदिर मिला है किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना प्रशासन को दी थी। इसके बाद अफसर पहुंचे। वहां जानकारी हासिल की। राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची। यह मंदिर, जामा मस्जिद जहां हिंसा में 4 युवक मारे गए थे, वहां से करीब डेढ़ किमी. दूर है।
12:40 PM
17 दिसम्बर 2024
संभल में एक और बंद पड़ा मंदिर मिला
संभल के हयात नगर इलाके के सरायतरीन में मंगलवार को एक और मंदिर मिला है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर काफी समय से बंद था। 30 से 40 हिंदू परिवार रहते थे, जो कि दंगे के बाद धीरे-धीरे यहां से पलायन कर गए। मुस्लिम आबादी के बीच मंदिर होने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। मंदिर के गेट पर ताला लटका है। आसपास काफी गंदगी है।
11:50 AM
17 दिसम्बर 2024
विष्णु शंकर बोले- यह मंदिर रस्तोगी समाज का है
खग्गू सराय निवासी 82 वर्षीय विष्णु शंकर रस्तोगी ने कहा कि यह रस्तोगी समाज का मंदिर था। 1978 के दंगों के बाद 40 से 45 रस्तोगी परिवार के लोग यहां से मंदिर बंद करके चले गए। उसके बाद पूजा पाठ भी बंद हो गई। हम यहां बचपन से रहे है, यहां से लोग दहशत की वजह से चले गए। आस पास मुस्लिम समाज के लोग ओर आस-पास की गालियां भी मुस्लिम समाज की थी। 1978 में जो कत्लेआम के दौरान मेरी दुकान भी दुकान जलाई गई थी।
10:59 AM
17 दिसम्बर 2024
हल्के-हल्के मकान को तुड़वाएंगे, जिससे मंदिर को नुकसान न हो- मकान मालिक
मकान मालिक मतीन अहमद ने बताया कि हमारे मकान के कागजात बिल्कुल सही थे। ऊपर के हिस्से में बालकनी निकली हुई है। यह अतिक्रमण हमने किया है। प्रशासन से भी बात हो गई थी। आज से हम खुद हटवा रहे है। मंदिर को तिरपाल से ढक दिया है। हल्के-हल्के तुड़वाएंगे, जिससे मंदिर को नुकसान न हो। 4-5 दिन ऊपर का हिस्सा टूट जाएगा।
10:13 AM
17 दिसम्बर 2024
मकान मालिक के बड़े भाई ने दैनिक भास्कर से क्या कहा…
10:07 AM
17 दिसम्बर 2024
अतिक्रमण को देखकर बुरा लग रहा था- मकान मालिक का भाई
मकान मालिक मतीन के बड़े भाई अकील अहमद का कहना है कि प्रशासन के साथ आपसी सहमति के बाद हम खुद ही मकान के अतिक्रमण को तोड़ रहे हैं। 5 से 6 मजदूर काम कर रहे हैं। 15000 में हमने ठेका दिया है। 2 से 3 दिन में काम निपटेगा। मंदिर के आसपास और अतिक्रमण को देखकर हमें भी बुरा लग रहा है। इसलिए हमने स्वयं अपनी इच्छा से अतिक्रमण को तोड़ना शुरू किया है। 3.5 मीटर मकान के अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है।
10:02 AM
17 दिसम्बर 2024
मुस्लिम मकान मालिक ने मकान तुड़वाना शुरू किया
मंगलवार सुबह 9 बजे पुलिस और राजस्व टीम पहुंची। मकानों की नाप-जोख की। इसमें एक मकान को चिह्नित किया, जिसका 3.5 मीटर छज्जा अतिक्रमण में आ रहा था। इसके बाद मुस्लिम मालिक ने मजदूरों को बुलवाया। अतिक्रमण को तुड़वाना शुरू करवाया।
08:58 AM
17 दिसम्बर 2024
पुजारी बोले- दूर-दूर से आ रहे श्रद्धालु
पुजारी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि आज सुबह 4 बजे से मंदिर की साफ-सफाई की गई। आज संकट मोचन का दिन है, आज हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। शिवजी का शृंगार किया गया। यहां पर सुबह से ही दूर दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं, मुझे खुशी है कि योगी जी और मोदी जी व जिला अधिकारी, एस पी साहब के चलते मंदिर खुला। आज श्रद्धालुओं में बहुत उत्साह का माहौल, काफी दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं।
08:52 AM
17 दिसम्बर 2024
सुबह मंदिर में उमड़े भक्त, हनुमान जी का हुआ श्रृंगार
