Headlines

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के सामने पेश हो सकते हैं इलाहाबाद हाईकोर्ट जज शेखर यादव; मुस्लिमों पर विवादित बयान का मामला

विहिप कार्यक्रम में विवादित बयान देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर कुमार यादव सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के सामने अपना पक्ष रखने के लिए पेश हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिसंबर को इस मुद्दे पर मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से पूरी जानकारी मांगी थी।

प्रक्रिया के तहत, किसी विवादास्पद मामले में जज को कॉलेजियम के सामने अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता है। कॉलेजियम की अध्यक्षता भारत के चीफ जस्टिस करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024