Headlines

राहुल बोले-द्रोणाचार्य की तरह युवाओं-किसानों का अंगूठा काट रही सरकार:संसद में एकलव्य की कहानी सुनाई; अनुराग बोले- आपने तो सिखों का गला काटा

लोकसभा में शनिवार को लगातार दूसरे दिन संविधान पर चर्चा चल रही है। आज शुरुआत संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजु ने की। इसके बाद DMK सांसद ने कहा कि भाजपा हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है। इस पर विवाद हुआ। भाजपा ने कहा कि आप सबूत दीजिए।

राहुल गांधी की स्पीच हुई। वे करीब 25 मिनट बोले। राहुल सावरकर पर बोले, एकलव्य-द्रोणाचार्य की कहानी सुनाई। भाजपा सरकार पर युवाओं का अंगूठा काटने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा- जैसे एकलव्य का अंगूठा काटकर द्रोणाचार्य ने उनका हुनर ले लिया था। उसी तरह भाजपा सरकार अग्निवीर से युवाओं का अंगूठा काट रही है। अडाणी को सारे कारोबार, इंडस्ट्री, पोर्ट, एयरपोर्ट देकर किसानों और युवाओं का गला काटा जा रहा है।

राहुल के बयान पर युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- आप अंगूठा काटने की बात कर रहे हैं। आपकी सरकार में तो सिखों के गले काटे गए, आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।

राहुल ने अपने भाषण के दौरान संविधान और मनु स्मृति की कॉपी लहराई।
प्रधानमंत्री मोदी की स्पीच शाम 5:30 बजे
संविधान पर सभी नेताओं की स्पीच के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में अपना जवाब देंगे। पीएम की स्पीच शाम 5:30 बजे होगी।

राहुल की स्पीच के 3 मुद्दे

1. सावरकर: राहुल ने कहा, “सावरकर बोलते थे कि भारत के संविधान के बारे में सबसे बुरी बात यह है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। वे मनु स्मृति की बात करते थे। क्या भाजपा अपने नेता के शब्दों के साथ है। वो संविधान की बात करती है तो सावरकर को ही शर्मिंदा करती है।”

2. उत्तर प्रदेश में मनु स्मृति: राहुल बोले, “हाथरस में रेप पीड़िता का परिवार घर में बंद रहता है और अपराधी बाहर घूमते हैं। पीड़ित परिवार को धमकाते हैं। ये संविधान में नहीं लिखा है। ये मनु स्मृति में लिखा है। भाजपा की किताब में लिखा है। आपके राज में मनु स्मृति लागू हो रही है।”

3. 50% रिजर्वेशन, जातिगत जनगणना: कांग्रेस सांसद बोले, “मैंने वादा किया था, इसी संसद में हम जातिगत जनगणना को लागू करेंगे। 50 फीसदी रिजर्वेशन की दीवार को हम तोड़ेंगे। आपको जो कहना है कह लो।”

संविधान पर दूसरे दिन किस नेता ने क्या कहा, जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

संविधान पर चर्चा के पहले दिन प्रियंका गांधी और राजनाथ सिंह ने क्या कहा, पढ़ने के लिए क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024