Headlines

कर्नाटक में लिंगायत समुदाय के आंदोलन को BJP ने समर्थन दिया, कलबुर्गी में रैली; आरक्षण बढ़ाकर 15% करने की मांग

:कर्नाटक में लिंगायत समुदाय के आंदोलन को BJP ने समर्थन दिया, कलबुर्गी में रैली; आरक्षण बढ़ाकर 15% करने की मांग

नई दिल्ली50 मिनट पहले

कर्नाटक के लिंगायत पंचमसाली समुदाय की आरक्षण की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन का भाजपा ने समर्थन किया है। आज लिंगायत समुदाय कलबुर्गी में रैली निकाल रहे हैं। पंचमसाली लिंगायत समुदाय को फिलहाल शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में 5% आरक्षण मिला हुआ है। अब वे इसे बढ़ाकर 15% करने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले राज्य की भाजपा सरकार ने OBC मुसलमानों को मिलने वाला 4% आरक्षण खत्म कर दिया था। 4% कोटे को वोक्कालिगा और लिंगायत समुदायों में बांटा गया।

पिछले साल कर्नाटक भाजपा सरकार ने मुस्लिम कोटा खत्म किया था।
मंगलवार को बेंगलुरु में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर विधानसभा की ओर मार्च करने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। मौके पर सड़क पर जूते-चप्पल बिखरे मिले। कई प्रदर्शनकारियों के सिर से खून बहने के वीडियो भी सामने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024