दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत देश 7 राज्यों में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। राजस्थान के 5 जिलों में टेम्परेचर 5° से नीचे दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट है। हिमाचल में आज 5 जिलों में बर्फबारी के आसार हैं। कल से मौसम साफ रहेगा।
दिल्ली में गुरुवार को 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में भी सुबह भारी कोहरा दिखाई दिया। दिल्ली में सुबह एयर क्वालिटी खराब की कैटेगरी में आ गई। नेहरू नगर में AQI 310 दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। 26 जिलों में कोहरा छाया है और विजिबिलिटी घटकर 70 मीटर हो गई है। उधर, तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी है। यहां भारी बारिश के चलते 11 जिलों में स्कूल बंद रहेंगे।
सबसे पहले कश्मीर घाटी में बर्फबारी की 2 तस्वीरें…
गांदरबल में बुधवार देर रात बर्फबारी के बाद की तस्वीर।
कारगिल में गुरुवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई।
ठंड बढ़ने के ये 2 कारण
पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज ठंडी हवाएं बह रही हैं।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है। जिससे उत्तर भारत और मध्य भारत के इलाकों में ठंड बढ़ रही है।
आगे मौसम कैसा रहेगा
7 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शीत लहर का अलर्ट है। आगे भी राहत की उम्मीद नहीं है। हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान है। पंजाब के 17 जिलों में यलो अलर्ट है। यहां 2 से 8 डिग्री तक टेम्परेचर गिरने के आसार हैं।
नॉर्थ-ईस्ट में कोहरा, दक्षिण में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में नॉर्थ ईस्ट के असम, नगालैंड, मेघायल, त्रिपुरा और मणिपुर में कोहरा छाया रहेगा। दक्षिण में तमिलनाडु में बारिश जारी रहेगी। IMD ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है।
