Headlines

पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया भारतीय:ओखा, द्वारका, जामनगर से भारतीय सैनिकों की जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था

पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया भारतीय:ओखा, द्वारका, जामनगर से भारतीय सैनिकों की जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था

पोरबंदर1 घंटे पहले
आरोपी दिनेश गोहिल निजी कंपनी में एजेंट की नौकरी करता है।
गुजरात एटीएस ने एक बार फिर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की जासूसी करने के आरोप में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओखा बीच पर एक निजी कंपनी में एजेंट की नौकरी करता था। इसी की आड़ में ओखा, द्वारका, जामनगर से भारतीय सैनिकों से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान भेजता था।

गुजरात एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से भारतीय तटरक्षक बल और समुद्री सीमा के बारे में कुछ अहम जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंच रही थीं। इस पूरे मामले में गुजरात एटीएस की टीम कई दिनों से ओखा के एक शख्स को ट्रैक कर रही थी। इसका नाम दिनेश गोहिल बताया गया है। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, तो पता चला कि उसने तटरक्षक बल की काफी जानकारियां पाकिस्तान पहुंचाई हैं।

गुजरात एटीएस कई दिनों से दिनेश गोहिल को ट्रैक कर रही थी।
सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आया था
प्रारंभिक पूछताछ में दिनेश गोहिल ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वह पाकिस्तान के कुछ लोगों के संपर्क में आया था। पैसों के लिए उसने भारतीय तटरक्षक बलों और भारतीय समुद्री सीमा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण तस्वीरें पाकिस्तान भेजीं। पुलिस ने दिनेश के संपर्क में रहने वालों की भी जांच शुरू कर दी है।

एक महीने पहले पोरबंदर से पकड़ा गया था जासूस
गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले ही पोरबंदर से पंकज कोटिया नाम के एक शख्स को जासूसी करते पकड़ा गया था। यह शख्स भारतीय कोस्ट गार्ड की लोकेशन और अन्य कई खुफिया जानकारी पाकिस्तान पहुंचा रहा था। पंकज भी पैसों के लालच में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंट्स के संपर्क में आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024