Headlines

महाराष्ट्र में बस हादसा, 12 की मौत, 16 घायल:बाइक सवार को बचाने के दौरान बस रेलिंग से टकराकर पलटी, 30 से ज्यादा यात्री सवार थे

महाराष्ट्र के गोदिंया में शुक्रवार दोपहर बस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। 16 से ज्यादा यात्री घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर बताई गई है। दरअसल, महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। हादसा गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास हुआ।

लोगों के मुताबिक घटना 12.30 बजे के करीब की है। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर से बस अनकंट्रोल हुई और सड़क किनारे की रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया।

हादसे की 5 तस्वीरें…

शिवसाही बस नंबर MH 09 EM 1273 का एक्सीडेंट हुआ।
हादसे के बाद सड़क पर बैठे घायल यात्री।

हादसे के बाद बस पलट गई थी।

बस भंडारा से चलकर गोंदिया जा रही थी।
बस की टक्कर के बाद टूटी पड़ी रेलिंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024