भास्कर अपडेट्स:रवांडा से भारत लाया गया लश्कर का आतंकी; इंटरपोल के रेड नोटिस के बाद किगाली में पकड़ा गया
2 घंटे पहले
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बेंगलुरु की जेलों में आतंकी साजिश मामले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी सलमान खान का रवांडा से प्रत्यर्पण करवाया। 27 नवंबर को रवांडा के किगाली में पकड़े गए सलमान को आज सुबह भारत वापस लाया गया। बेंगलुरु में NIA की विशेष अदालत से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर इंटरपोल ने रेड नोटिस के बाद सलमान का प्रत्यर्पण किया गया।
सलमान पर आतंकी गतिविधियों के लिए विस्फोटकों के संग्रह और वितरण की सुविधा देने का आरोप है। आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। सलमान 2020 से प्रमुख एनआईए मामलों में प्रत्यर्पित होने वाला 17वां आरोपी है।
