Headlines

UP-हरियाणा समेत 5 राज्यों में कोहरा:जम्मू-कश्मीर के शोपियां में तापमान -5.5°; तमिलनाडु में 2 दिन बाद टकराएगा तूफान

देश के उत्तरी राज्यों में ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली, UP, हरियाणा समेत पांच राज्यों में कोहरा छाया रहा।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में टेंपरेचर माइनस 5.5° पहुंच गया। श्रीनगर में पारा शून्य से 2.1° नीचे चला गया। श्रीनगर समेत कई इलाकों में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।

उधर, तमिलनाडु में 30 नवंबर तक फेंगल तूफान टकरा सकता है। तटीय इलाकों में तेज बारिश हो रही है। IMD के मुताबिक अगले 2 दिन चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, कुड्‌डालोर, नागापटि्टनम में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

तूफान का 4 राज्यों में ज्यादा असर…

तमिलनाडु और पुडुचेरी: 27 और 29 नवंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश: 27 नवंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। 28 और 29 नवंबर को तेज बारिश का अलर्ट है।

केरल: 28 नवंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

तूफान से निपटने की क्या है तैयारी…

जिन जिलों के तूफान से प्रभावित होने की आशंका है उनके कलेक्टर्स ने मुख्यमंत्री को बताया कि पर्याप्त संख्या में रिलीफ कैंप और मेडिकल टीम को स्टैंडबाय पर रखा गया है और सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।
स्टालिन ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि रिलीफ सेंटर्स में सभी जरूरी चीजों को उपलब्ध कराया जाए और तूफान आने के पहले ही निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाया जाए।
​​​​​​मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 29 नवंबर तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, श्रीलंका और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में न जाएं।
27 से 29 नवंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी मछली पकड़ने से बचें। समुद्र में मौजूद मछुआरों को तुरंत किनारे पर लौटने की सलाह दी गई है।
अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश : दिन का पारा 4.5 डिग्री लुढ़का, ठंड से 2 दिन में 2 मौतें

मध्यप्रदेश में पिछले दो दिन में ठंड से दो लोगों की जान चली गई है। गुरुवार को डिंडौरी बस स्टैंड पर अधेड़ की ठंड से मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले बुधवार को बैतूल में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बरामदे में सो रहे युवक की अकड़ी हुई बॉडी मिली थी। उत्तरी हवाओं से मध्यप्रदेश में रात-दिन लगातार ठंडे बने हुए हैं। दिन का टेम्प्रेचर 4.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश : लखनऊ की हवा में हल्का सुधार; पछुआ हवा से गिरा पारा, बढ़ी सिहरन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024