Headlines

संसद में अडाणी मुद्दे पर हंगामा:विपक्ष का नारा- देश को लूटना बंद करो; धनखड़ बोले- संसदीय विवाद लोकतंत्र को कमजोर करता

संसद में अडाणी मुद्दे पर हंगामा:विपक्ष का नारा- देश को लूटना बंद करो; धनखड़ बोले- संसदीय विवाद लोकतंत्र को कमजोर करता

नई दिल्ली14 मिनट पहले

संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को तीसरा दिन था। प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंचीं। उन्होंने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान हाथ में संविधान की कॉपी ली।

प्रियंका के साथ उनकी मां सोनिया और राहुल गांधी भी संसद पहुंचे। प्रियंका वायनाड सीट से उपचुनाव जीती हैं। प्रियंका के साथ नांदेड़ से उपचुनाव जीतने वाले रविंद्र चव्हाण ने भी शपथ ली।

लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही अडाणी मुद्दे पर हंगामा होने लगा। विपक्ष के नेताओं ने नारे लगाए- देश का लूटना बंद करो। वहीं राज्यसभा में भी अडाणी मुद्दा उठा।

हंगामा होता देख सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा- संसदीय विवाद लोकतंत्र को कमजोर करता है। इसके बाद दोनों सदन की कार्यवाही दोपहर पहले 12 बजे, फिर पूरे दिन के स्थगित कर दी गई।

उधर लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जॉइंट पैनल का कार्यकाल बजट सत्र 2025 के अंतिम दिन तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पैनल के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने लोकसभा में प्रस्ताव पेश किया और इसे मंजूरी मिल गई।

राज्यसभा में हंगामे पर सभापति नाराज

पहली बार संसद में गांधी परिवार के तीन सदस्य

28 नवंबर को संसद पहुंची प्रियंका गांधी ने सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी साथ नजर आए।
केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत के बाद लोकसभा में दोबारा कांग्रेस के 99 सांसद हो गए हैं। वायनाड सीट राहुल गांधी ने छोड़ी थी, जबकि नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद बसंतराव चव्हाण के निधन के चलते खाली हुई थी। इन पर हाल ही में उपचुनाव हुए हैं और दोनों ही सीटें कांग्रेस के पास वापस आ गई हैं।

यह पहली बार हुआ है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े गांधी परिवार के 3 सदस्य एक साथ संसद के सदस्य हैं। राहुल गांधी रायबरेली से और प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। जबकि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।

सत्र में कुल 16 बिल, 11 पर चर्चा, 5 मंजूरी के लिए पेश होंगे
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कुल 16 विधेयक पेश किए जाने हैं। इनमें से 11 विधेयक चर्चा के लिए रखे जाएंगे। जबकि 5 कानून बनने के लिए मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए प्रस्तावित विधेयकों का सेट अभी सूची का हिस्सा नहीं है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार इसे सत्र में ला सकती है।

वहीं, राज्यसभा बुलेटिन में कहा गया है कि लोकसभा से पारित एक अतिरिक्त विधेयक भारतीय वायुयान विधेयक राज्यसभा में मंजूरी के लिए लंबित है।

अश्विनी वैष्णव बोले- वल्गर कंटेंट रोकने के लिए सख्त कानून बने
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर वल्गर कंटेंट की रोकथाम के लिए सख्त कानून बनाने की बात कही थी। वैष्णव ने कहा- जिन देशों से ऐसे कंटेंट आते हैं, उनकी संस्कृति हमसे काफी अलग है। वल्गर कंटेंट की रोकथाम के लिए पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी को इस विषय पर ध्यान देने और कानून को सख्त करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया के युग में एडिटोरियल चेक होना समाप्त हो गया है। पहले प्रेस से जो कुछ भी छपता था, उसे चेक किया जाता था कि यह सही है या गलत, और फिर उसे मीडिया में लाया जाता था।

उन्होंने कहा कि एडिटोरियल चेक के खत्म होने के कारण आज सोशल मीडिया एक तरफ फ्रीडम ऑफ प्रेस का बहुत बड़ा माध्यम बन गया है, लेकिन दूसरी तरफ यह एक अनकंट्रोल्ड एक्सप्रेशन हैं, जिसमें कई तरह के वल्गर कंटेंट डाले जाते हैं। इसके लिए मौजूदा कानून को और सख्त करने की आवश्यकता है। इसके लिए हमें आम सहमति की भी जरूरत है। पूरी खबर पढ़ें…

​​​अब जानिए, पिछले सत्र की 4 मुख्य बातें…

मानसून सत्र में 12 बिल आए थे, सिर्फ 4 ही पास हो सके
18वीं लोकसभा का पहला मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चला था। पूरे सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं, जो लगभग 115 घंटे तक चलीं थी। सत्र के दौरान सदन की प्रोडक्टिविटी 136% रही। इसी सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को 2024-2025 का बजट पेश किया। इस पर कुल 27 घंटे और 19 मिनट तक चर्चा चली, जिसमें 181 सदस्यों ने भाग लिया।

48.20 लाख करोड़ रुपए का बजट, सहयोगी पार्टियों को फायदा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को लगातार सातवीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया था। 1 घंटे 23 मिनट के भाषण में उनका फोकस शिक्षा, रोजगार, किसान, महिला और युवाओं पर रहा था। इसके अलावा बिहार और आंध्र प्रदेश पर भी केंद्र सरकार मेहरबान रही थी।

बजट में नई टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए 7.75 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री करने की घोषणा हुई थी। इसके अलावा पहली नौकरी पाले वाले जिनकी सैलरी 1 लाख रुपए से कम होगी, उनके लिए सरकार ने अधिकतम 15 हजार रुपए तीन किश्तों में देने की घोषणा की थी। पूरी खबर पढ़ें…

अग्निवीर और जातिगत जनगणना पर विवाद हुआ

संसद में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई।
संसद में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई।
अग्निवीर और जातिगत जनगणना पर 30 जुलाई को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी और अखिलेश यादव भिड़ गए। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि आपके बोलने के लिए पर्ची आती है। उधार की बुद्धि से राजनीति नहीं चलती।

ठाकुर ने फिर कहा- आजकल कुछ लोगों पर जाति जनगणना का भूत सवार है, जिसको जाति का पता नहीं, वो जाति जनगणना कराना चाहते हैं। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर पर गाली देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी, मेरी बेइज्जती की है, लेकिन मुझे माफी नहीं चाहिए। अखिलेश बोले थे- कोई किसी की जाति कैसे पूछ सकता है।

जयशंकर संसद में बोले- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हुए

बांग्लादेश के हालात पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 6 अगस्त को संसद के दोनों सदनों में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश में लोग सड़कों पर हैं, हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। यह चिंता की बात है।

अब जानिए, पिछले सत्र की 4 मुख्य बातें…

मानसून सत्र में 12 बिल आए थे, सिर्फ 4 ही पास हो सके
18वीं लोकसभा का पहला मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चला था। पूरे सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं, जो लगभग 115 घंटे तक चलीं थी। सत्र के दौरान सदन की प्रोडक्टिविटी 136% रही। इसी सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को 2024-2025 का बजट पेश किया। इस पर कुल 27 घंटे और 19 मिनट तक चर्चा चली, जिसमें 181 सदस्यों ने भाग लिया।

48.20 लाख करोड़ रुपए का बजट, सहयोगी पार्टियों को फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024