Headlines

दिल्ली- मां ने 5 साल की बेटी की हत्या की:दूसरी शादी करना चाहती थी, बॉयफ्रेंड उसे बेटी के साथ स्वीकार नहीं कर रहा था

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में रहने वाली एक महिला ने 5 साल की बच्ची की हत्या कर दी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, महिला सिंगल मदर थीं। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। महिला दूसरी शादी करना चाहती थी, लेकिन उसका बॉयफ्रेंड महिला को बेटी के साथ स्वीकार नहीं कर रहा था।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह बताया कि दूसरी शादी करने के लिए महिला अपनी बेटी से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसलिए उसने बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी।

दरअसल, दिल्ली के दीपचंद बंधु अस्पताल में शुक्रवार सुबह बच्ची का शव लाया गया था। अस्पताल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूला।

महिला ने बताया कि उसकी बच्ची का एक रिश्तेदार ने यौन उत्पीड़न भी किया था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
महिला ने बताया कि उसकी बच्ची का एक रिश्तेदार ने यौन उत्पीड़न भी किया था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इंस्टाग्राम पर मिले शख्स से शादी करना चाहती थी महिला….पुलिस के 4 खुलासे

आरोपी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में अपनी बेटी के साथ अकेली रहती थी। कुछ समय पहले वह इंस्टाग्राम पर एक राहुल नाम के शख्स से मिली।
आरोपी महिला राहुल से शादी करना चाहती थी, लेकिन राहुल के घर वाले नहीं चाहते थे कि उनका बेटा ऐसी महिला से शादी करे, जिसकी पहले से कोई बेटी हो।
महिला ने पूछताछ में बताया कि राहुल के परिवार से बार-बार मना करने पर वह परेशान हो गई थी और गुस्से में आकर उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी।
महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पति के छोड़ने के बाद वह हिमाचल प्रदेश में एक रिश्तेदार के साथ रहती थी। वहां रिश्तेदार ने उसकी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न किया था।
पुलिस बोली- सूचना मिलने के तुंरत बाद केस दर्ज किया

पुलिस ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद बच्ची की बॉडी पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दी गई है। अशोक विहार पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या के लिए सजा), 65 (2) (कुछ मामलों में बलात्कार के लिए सजा) और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन हमले के लिए सजा) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024