LIVE
15 राज्यों की 46 विधानसभा, 2 लोकसभा के नतीजे:वायनाड में प्रियंका को 4 लाख+ वोट की बढ़त; MP में मंत्री हारे, यूपी की 9 सीट में 7 पर भाजपा+ जीते
नई दिल्ली4 मिनट पहले
प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को वायनाड प्रचार करने पहुंची थीं। राहुल भी
प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को वायनाड प्रचार करने पहुंची थीं। राहुल भी उनके साथ थे।
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। वायनाड लोकसभा से प्रियंका गांधी 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। यहां CPI के सत्यन मोकेरी दूसरे और भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर हैं।
मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आए वन मंत्री रामनिवास रावत हार गए। वहीं, उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों में से भाजपा गठबंधन को 7 और सपा को 2 सीटों पर जीत मिली है।
46 सीटों पर वोटों की गिनती में भाजपा गठबंधन 24, कांग्रेस 7, TMC 6, सपा 3, AAP 3, CPI-M, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और भारत आदिवासी पार्टी 1-1 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा गठबंधन में जेडीयू, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM), असम गण परिषद (AGP), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी (UPP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) शामिल हैं।
चुनाव से पहले इन 46 सीटों में से 27 सीटों पर विपक्ष का कब्जा था। इनमें अकेले कांग्रेस के पास 13 सीटें थीं। वहीं, भाजपा की 11 सीटों समेत NDA के पास कुल 17 सीटें थीं।
