MP-राजस्थान के 18 शहरों में तापमान 10º से नीचे:हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट; आज 9 राज्यों में घना कोहरा
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर3 घंटे पहले
देश के उत्तरी राज्यों के साथ अब मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश के 18 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसमें राजस्थान के 9 और मध्य प्रदेश के 9 शहर हैं।
उधर, जम्मू-कश्मीर के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने कहा है कि चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले में आज बर्फ गिर सकती है। बारिश-बर्फबारी से पहले ही प्रदेश के 4 शहरों का तापमान माइनस में चला गया है।
लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 8.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। समदो में माइन 1.3 डिग्री, कुकुमसैरी 4.1 डिग्री और केलांग का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री तक गिर चुका है।
सर्दी के अलावा देश के कई राज्यों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार सुबह पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में धुंध छाई रहेगी। हालांकि, दोपहर होने तक कोहरा छट जाएगा।
देशभर में ठंड और कोहरे का अलर्ट
राजस्थान के अजमेर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी घट गई।
राजस्थान के अजमेर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी घट गई।
भोपाल में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
भोपाल में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
हिमाचल प्रदेश के शिमला शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
हिमाचल प्रदेश के शिमला शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
बर्फीली हवाओं के कारण MP-राजस्थान में बढ़ी सर्दी
मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद वहां से आई बर्फीली हवा और 12 किमी ऊपर चल रही सर्द हवा के कारण मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंड पड़ रही है।
अगले दो-तीन दिन और ऐसी कड़ाके ठंड से राहत के आसार नहीं है। जिन इलाकों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है, वहां ठंड का दौर जारी रहेगा।
नॉर्थ ईस्ट में तेज बारिश, दक्षिण में सर्दी कम
मौसम विभाग ने कहा है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। शुक्रवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ तेज हवा और तेज बारिश का अनुमान है।
दक्षिण भारत के राज्यों में ठंड का असर उत्तर भारत के राज्यों से कम है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में 1 हफ्ते से तेज बारिश का दौर चल रहा था। गुरुवार रात से यहां बारिश रुक गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 25 नवंबर से दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है।
राज्यों में मौसम का हाल…
राजस्थान: 9 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे, पिछले 5 दिनों में जयपुर का पारा 7 डिग्री गिरा
नीमकाथाना में पिछले कई दिनों से सुबह हल्का कोहरा छा रहा है।
नीमकाथाना में पिछले कई दिनों से सुबह हल्का कोहरा छा रहा है।
राजस्थान के तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार को जयपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, बीकानेर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। जयपुर में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू, जालोर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
