Headlines

तू 16 बरस की गाता रहा मरीज, चलता रहा ऑपरेशन…VIDEO:छत्तीसगढ़ में सर्जरी के बीच मुस्कुराते रहे सर्जन; बुजुर्ग का बढ़ाया हौसला

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के निजी नर्सिंग होम में हर्निया के ऑपरेशन के दौरान एक बुजुर्ग मरीज गंगा राम यादव (75) गाना गाते दिखे। डॉक्टर्स सर्जरी कर रहे थे, तभी गंगा राम अपने प्यार को याद कर गाने लग जाते हैं। वह कहते हैं कि मैं 17 बरस का तू…16 बरस की…एक दो बरस जरा दूर रहना’।

ऑपरेशन थिएटर में गंगा राम यादव के गाने को सुनकर सर्जरी कर रहे सर्जन भी मुस्कुराते हुए नजर आए। सर्जनों ने भी बुजुर्ग व्यक्ति का हौसला बढ़ाया। सफल ऑपरेशन के बाद गंगा राम यादव को ICU में रखा गया है।

डॉक्टर्स ने बुजुर्ग का किया सफल ऑपरेशन।
डॉक्टर्स ने बुजुर्ग का किया सफल ऑपरेशन।
हसौद के रहने वाले हैं गंगाराम यादव

दरअसल, सक्ती जिले के हसौद के रहने वाले गंगा राम यादव को हर्निया की बीमारी थी। इलाज के लिए NKH नर्सिंग होम आया हुआ था। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। इसके बाद गंगाराम को भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि सभी टेस्ट होने के बाद गंगाराम को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, जहां पहले वह थोड़ा घबराए, लेकिन जिंदगी जीने के लिए बुजुर्ग ने हिम्मत बढ़ाई। डॉक्टर्स के सामने निडर होकर ऑपरेशन कराया।

गंगा राम यादव ने गाना गाते हुए ऑपरेशन कराया।
गंगा राम यादव ने गाना गाते हुए ऑपरेशन कराया।
सर्जनों से गंगा लगातार करता रहा बातें

ऑपरेशन के दौरान सर्जनों से गंगा राम यादव बात भी करता रहा। डॉक्टरों का कहना है कि कई ऐसे मरीज आते हैं, जोकि ऑपरेशन के नाम से डर जाते हैं, लेकिन गंगा राम यादव ने तो गाते हुए ऑपरेशन कराया है।

जानिए क्या होता है हर्निया?

डॉक्टर्स के अनुसार हर्निया कॉमन सर्जिकल डिजीज है, जो कि 25 परसेंट पुरुष को लाइफ में कभी न कभी जरूर होती है। महिलाओं में यह 3 से 5% तक की आशंका रहती है। हर्निया कई प्रकार के होते हैं जो कि मांसपेशियों में कमजोरी के कारण होता है। इसके कारण पेट के अंदर की चीजें जैसे आंते, फैट बाहर आने की संभावना रहती है।

हर्निया का इलाज नहीं किया जाएगा तो उसमें आंत आकर फंस सकती है, जिससे सर्जिकल इमरजेंसी की स्थिति बन जाती है। हर्निया का ऑपरेशन इस प्रकार की इमरजेंसी और कॉम्प्लिकेशन से बचने के लिए होता है। पहले इसका ट्रीटमेंट ओपन सर्जरी के जरिए होता था। अब लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और रोबोटिक सर्जरी की जाती है।

ऐसे में पहले के समय पेशेंट को शुरुआती 6 महीनों में बहुत ध्यान रखना होता था। अब पेशेंट एक से दो दिन में डिस्चार्ज हो जाता है और पेशेंट को ज्यादा रिस्ट्रिक्शन नहीं होती है।

कैसे पहचाने हर्निया

छाती से लेकर जांघों के ऊपर पेट के किसी भी हिस्से में वजन उठाने पर कोई गोला जैसा नजर आए और बैठने लेटने पर गायब हो जाए तो वह हर्निया हो सकता है। समय से इसका इलाज नहीं कराया गया तो यह बड़ी समस्या बन सकती है। ये बीमारी युवाओं में ज्यादा देखने को मिलती है।

क्या है इलाज

डॉक्टर कहते हैं कि हर्निया एचएआईवी, कैंसर से भी खतरनाक बीमारी होती है। इसका किसी गोली दवाई, होम्योपैथी, आयुर्वेद में इलाज नहीं हैं। ऑपरेशन ही हर्निया का एकमात्र इलाज है।

कैसे होता है हर्निया

ये बीमारी 10 से 20 फीसदी लोगों में मिलती है। पुरुषों में ज्यादा होती है। इसको इनवर्नल हार्निया कहते हैं। महिलाओं में वेंटल हार्निया पेट की सर्जरी के बाद होती है। इसे वेंटल हार्निया कहते हैं। पेट की दीवार में मांसपेशियां होती हैं। जब भी मांसपेशियों में कमजोरी आती है तो ये दीवार कमजोर पड़ने लगती है और हर्निया बनने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024