Headlines

भाजपा महासचिव पर पैसे बांटने का आरोप, FIR:दावा- ₹5 करोड़ लाए थे, मुंबई में होटल से ₹9 लाख मिले; विनोद तावड़े बोले- ये साजिश मुंबई5 घंटे पहलेलेखक: आशीष राय/विनोद यादव हंगामे की तस्वीरें मुंबई के विरार इलाके में मौजूद होटल की हैं। यहां विनोद तावड़े (भगवा रंग की जैकेट में कुर्सी पर बैठे हुए) भी नजर आ रहे हैं। – Dainik Bhaskar हंगामे की तस्वीरें मुंबई के विरार इलाके में मौजूद होटल की हैं। यहां विनोद तावड़े (भगवा रंग की जैकेट में कुर्सी पर बैठे हुए) भी नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगा है। विवाद तब शुरू हुआ जब BVA अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर और उनके बेटे क्षितिज मंगलवार 19 नवंबर विरार के होटल पहुंचे। यहां तावड़े नालासोपारा से भाजपा कैंडिडेट राजन नाइक और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने आरोप लगाया कि तावड़े 5 करोड़ रुपए लेकर होटल पहुंचे थे और यहां वोटर्स को पैसे बांटे जा रहे थे। होटल में भाजपा और BVA कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। होटल में हुए हंगामे के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में कुछ लोग हाथों में नोट लिए दिखाई दे रहे हैं। ​​​​​एक युवक डायरी लिए हुए है। आरोप है कि इसी डायरी में पैसों का लेखा-जोखा है। भाजपा और BVA कार्यकर्ताओं की झड़प और हंगामे की 4 तस्वीरें… नालासोपारा सीट से BVA कैंडिडेट क्षितिज ठाकुर होटल पहुंचकर डायरी दिखाते हुए। नालासोपारा सीट से BVA कैंडिडेट क्षितिज ठाकुर होटल पहुंचकर डायरी दिखाते हुए। BVA के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने इस डायरी में लिखी गई कुछ डिटेल्स भी दिखाईं। BVA के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने इस डायरी में लिखी गई कुछ डिटेल्स भी दिखाईं। विवार के होटल में भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और BVA कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ। विवार के होटल में भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और BVA कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ। हंगामे के दौरैान होटल कैंपस में मौजूद BVA और भाजपा के कार्यकर्ता। हंगामे के दौरैान होटल कैंपस में मौजूद BVA और भाजपा के कार्यकर्ता। चुनाव आयोग ने तावड़े के खिलाफ 2 FIR दर्ज कराई विपक्ष के आरोप के बाद चुनाव आयोग ने विनोद तावड़े और नालासोपारा से भाजपा कैंडिडेट राजन नाइक के खिलाफ 2 FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया, पहली FIR चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में की गई है। आरोप है कि तावड़े और अन्य होटल में इकट्ठा हुए। दूसरी FIR में मतदाताओं को नकदी और शराब की पेशकश कर उन्हें लुभाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग के अफसरों ने तावड़े के कमरे से 9 लाख रुपए और कागजात बरामद किए। इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि चुनाव आयोग ने सिर्फ इतना कहा है कि कुछ सीज किया गया है। फुटेज होटल का बताया जा रहा है। यहां 9 लाख रुपए और कागजात की बरामदगी का दावा किया गया है। फुटेज होटल का बताया जा रहा है। यहां 9 लाख रुपए और कागजात की बरामदगी का दावा किया गया है। तावड़े बोले- मैं कार्यकर्ताओं की मीटिंग में गया था, चुनाव आयोग जांच करे विनोद तावडे ने कहा- नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। चुनाव के दिन की आचार संहिता की 12 बातें बताने के लिए मैं वहां पहुंचा था। हमारी सामने वाली पार्टियों को लगा कि मैं वहां पैसे बांटने पहुंचा हूं। इन आरोप की चुनाव आयोग और पुलिस जांच करें। मैं 40 साल से पार्टी में हूं। सभी मुझे जानते हैं। मैं भी चाहता हूं कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। FIR दर्ज होने के बाद विनोद तावड़े ने कहा- चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। FIR दर्ज होने के बाद विनोद तावड़े ने कहा- चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। ठाकुर बोले- होटल के CCTV बंद थे, हमने चालू कराए हितेंद्र ठाकुर ने कहा- मुझे जानकारी मिली थी कि विनोद तावड़े वोटर्स को रुपए बांटने आ रहे हैं। मुझे लगा उनके जैसा राष्ट्रीय नेता इतना छोटा काम नहीं करेगा। मैंने उन्हें होटल में जाकर देखा तो वहां सीसीटीवी बंद थे। हमारे कहने के बाद सीसीटीवी चालू किए गए। तावड़े वोटर्स को पैसे बांट रहे थे। वे होटल में 3 घंटे से ज्यादा समय तक रहे। BVA पार्टी अध्यक्ष के बेटे भी नालासोपारा से चुनाव लड़ रहे महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। BVA अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के बेटे क्षितिज ठाकुर भी नालासोपारा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तावड़े पर लगे आरोप पर किसने क्या कहा राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके सेफ से निकला है? जनता का पैसा लूटकर आपको किसने टेंपो में भेजा? महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा- विरार के एक होटल में पैसे बांटते रंगे हाथ पकड़े गए बीजेपी के केंद्रीय महासचिव विनोद तावड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। चुनाव आयोग को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए विनोद तावड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हम मांग करते हैं कि लोकतंत्र में लोगों का विश्वास बनाए रखने और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए विनोद तावड़े को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा- विनोद तावड़े पर गृह विभाग ने नजर रखी थी। भाजपा के कुछ लोग आज खुश होंगे। ये साजिश तो नहीं है। भविष्य में तावड़े बड़े ना हों, इसलिए यह किया गया। मेरे पास 18 लोगों के नाम हैं जो पैसा बांट रहे हैं। लेकिन विनोद तावड़े खुद पैसा बांट रहे हैं, यह आश्चर्य की बात है। AAP के सांसद संजय सिंह ने कहा- अडाणी करोड़ों रुपए में MLA खरीदकर महाराष्ट्र की सरकार गिराता है। भाजपा सरकार बनाकर महाराष्ट्र में लाखों करोड़ का धंधा अडाणी को देती है। इसके बाद वो अडाणी के कालेधन से चुनाव लड़ती है। भाजपा नेता के हाथ में ये नोटों की गड्डियां अडाणी की हैं। BJP महाराष्ट्र को अडाणी राष्ट्र बनाना चाहती है। भाजपा IT सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा- अगर विपक्ष के पास ऐसे कोई सबूत हैं तो उन्हें चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए। यह साजिश है। चुनाव से 24 घंटे पहले नेता अपने बूथ का मैनेजमेंट देखते हैं। ऐसा ड्रामा हारने वाले नेता करते हैं, जो इस समय नालासोपारा में हो रहा है। उस होटल में हमारे संगठन की बैठक चल रही थी। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा, ‘ये चौंकाने वाला है कि इतनी बड़ी पार्टी का एक राष्ट्रीय नेता पैसे बांट रहा है। ये किसी भी लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। अगर लोग पैसे बांटकर चुनाव जीतना चाहते हैं तो हम जैसे लोगों को क्या करना चाहिए? इस देश में नैतिकता है या नहीं।’ नासिक के होटल से 2 करोड़ रुपए बरामद हुए मंगलवार को नासिक के एक होटल से 1.98 करोड़ रुपए जब्त किए गए। नासिक डिस्ट्रिक्ट जज जलज शर्मा ने कहा- होटल से 1.98 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं। अधिकारी मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। इससे पहले 12 नवंबर को नवी मुंबई के नेरुल इलाके के एक घर से 2.5 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ था।

महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों वोटिंग जारी है। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

राज्य में सुबह 11 बजे तक 18.14% वोट पड़े। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 30% और नांदेड़ में सबसे कम 13.67% वोट डाले गए।

मतदान के दौरान एक बार फिर भाजपा ने बिटकॉइन स्कैम में सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले का नाम लिया। भाजपा का आरोप है कि दोनों नेताओं ने चुनाव और मतदान को प्रभावित करने के लिए विदेशी धन का इस्तेमाल किया।

NCP लीडर अजित पवार ने कहा कि स्कैम को लेकर ऑडियो क्लिप सामने आए हैं, इसमें सुप्रिया सुले की आवाज है। हालांकि, सुप्रिया और शरद पवार दोनों ने आरोपों को खारिज किया है।

उधर, कैश कांड पर भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि यह एक साजिश है। राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं तो वे पहले मेरे पास 5 करोड़ मिलने का सबूत दें।

अपडेट्स

1. नागपुर मध्य, नासिक और मालेगांव के पोलिंग बूथ पर EVM में दिक्कतें आईं। नागपुर मध्य में EVM में खराबी की वजह से एक घंटे देरी से वोटिंग शुरू हुई।

2. धुले के एक पोलिंग बूथ पर भाजपा और वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई।

3. नवी मुंबई में शिवाजी नगर मतदान केंद्र के बाहर एक संदिग्ध गाड़ी बरामद हुई है। गाड़ी में कई इंटरनेट राउटर, लैपटॉप और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सेलेब्स की भागीदारी: अक्षय ने सभी से मतदान की अपील की, राजकुमार राव ने डाला वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024