बिहार में कोहरे के कारण 17 ट्रेनें, 6 फ्लाइट लेट:MP में स्कूलों की टाइमिंग बदली; लद्दाख और कश्मीर में बर्फबारी
देश में ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर भी लगातार बढ़ते जा रहा है। बिहार में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटने से 17 ट्रेनें लेट हो गईं। 6 विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग में भी देरी हुई।
मध्य प्रदेश में भी सर्द हवा चलने का दौर लगातार जारी है। अब स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा रही है। भोपाल में कई प्राइवेट स्कूलों ने 30 मिनट तक टाइमिंग बढ़ा दी है। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन में भी समय बदलने की तैयारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 नवंबर के बाद से MP में सर्दी फिर बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में सोमवार को तापमान सामान्य से 2 डिग्री रहने की उम्मीद है। देश में दिल्ली सबसे ठंडा प्रदेश है। यहां रविवार को तापमान 11.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा रविवार शाम और सोमवार सुबह कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई। बर्फबारी के कारण श्रीनगर से कारगिल जाने वाली सड़क भी कुछ देर के लिए बंद हो गई।
देशभर से मौसम और ठंड की 5 तस्वीरें…
तमिलनाडु में भारी बारिश, तंझावुर में स्कूल की छुट्टी
- तमिलनाडु के मौसम विभाग ने आज और कल यानी 18 और 19 नवंबर को राज्य में भारी बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, राज्य में राज्य में पहले ही रात भर भारी बारिश हो चुकी है, डेल्टा क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा दर्ज की गई है।
- तमिलनाडु के कई जिलों में रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग ने बताया कि वेदारण्यम में सबसे ज्यादा 17.5 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। उसके बाद कोडियाकराई में 13.4 सेमी बारिश हुई।
- तिरुवरुर में भी भारी बारिश हुई। थिरुथुराईपोंडी में सिर्फ दो घंटों में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। तंजावुर में पट्टुकोट्टई क्लॉक टॉवर और बस स्टेशन सहित कई जगहों पर पानी भर गया।
राज्यों में मौसम का हाल…
बिहार: कोहरे के कारण 17 ट्रेनें और 6 फ्लाइट डिले, 12 घंटे देरी से चल रही
बिहार में बढ़ते ठंड और कुहासे के कारण ट्रेन के स्पीड पर ब्रेक लगते जा रहा है। कोहरे और शीतलहर से पटना रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…
