Headlines

राहुल गांधी के बाद शरद पवार के बैग की चेकिंग:EC ने हेलिकॉप्टर की भी जांच की; 8 दिन में शाह समेत 11 बड़े नेताओं की जांच हुई

राहुल गांधी के बाद शरद पवार के बैग की चेकिंग:EC ने हेलिकॉप्टर की भी जांच की; 8 दिन में शाह समेत 11 बड़े नेताओं की जांच हुई

बारामती49 मिनट पहले

महाराष्ट्र में वोटिंग से 3 दिन पहले नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (SCP) के चीफ शरद पवार के हेलिकॉप्टर और बैग की चेकिंग की गई है। शरद बारामती से सोलापुर में प्रचार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हेलिपैड पर चुनाव आयोग के अधिकारी पहुंचे। इसका वीडियो भी जारी किया गया है।

वीडियो में अधिकारी हेलिकॉप्टर से शरद पवार का बैग बाहर निकालते और उसमें रखे सामान की जांच करते नजर आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान शरद पवार भी हेलिकॉप्टर के बाहर ही खड़े नजर आए। चेकिंग के बाद वे सोलापुर में रैली के लिए निकल गए।

चुनाव आयोग ने पिछले कुछ दिनों में 11 बड़े नेताओं की बैग की चेकिंग की है। शरद पवार के चेकिंग से एक दिन पहले अमरावती में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भी बैग की चेकिंग की गई थी। उससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हिंगोली में रैली से पहले बैग की चेकिंग की गई थी। नेताओं के सामान की जांच की तस्वीरें…

14 नवंबर: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के हेलिकॉप्टर और बैग की जांच हुई।
13 नवंबर: को महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे के सामान की चेकिंग हुई थी।
13 नवंबर: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के हेलिकॉप्टर की भी बुधवार को जांच हुई थी।

चुनाव के बीच देश के 11 बड़े नेताओं की जांच हो चुकी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग देश के 11 बड़े नेताओं की जांच कर चुका है। 14 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, गोवा के CM प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर की जांच की गई थी। खड़गे नासिक में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। हैलिपेड पर उनकी जांच की वीडियोग्राफी भी हुई।

गोंदिया में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के हेलिकॉप्टर और बैग की जांच की गई। वे गोरेगांव विधानसभा सीट पर NCP(SP) उम्मीदवार के लिए प्रचार करने जा रहे थे। उद्धव ठाकरे की तीसरी बार अहमदनगर में जांच हुई। इस तरह कराड एयरपोर्ट (सातारा) पर गोवा के CM प्रमोद सावंत का सामान भी चेक हुआ।

शिंदे ने जांच के बाद कहा था- कपड़े हैं, यूरिन पॉट नहीं 13 नवंबर को CM एकनाथ शिंदे की भी चेंकिग हुई थी। वे पालघर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारी से कहा था- कपड़े हैं, यूरिन पॉट वगैरह नहीं है। यह कमेंट उद्धव के बयान पर तंज था। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के हेलिकॉप्टर की भी जांच हुई थी।

दरअसल, 11 और 12 नवंबर को दो बार उद्धव ठाकरे के सामान की जांच हुई थी। उद्धव ने इसका वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कह रहे थे- मेरा बैग चेक कर लीजिए। यूरिन पॉट भी चेक कर लीजिए, लेकिन अब मुझे मोदी का बैग चेक करते हुए भी आप लोगों का वीडियो चाहिए। वहां अपनी पूंछ मत झुका देना। इससे बाद मंगलवार को लातूर में EC ने नितिन गडकरी के बैग की चेकिंग हुई थी।

फडणवीस बोले- मेरा बैग भी चेक हुआ, इसमें गलत क्या है

5 नवंबर: भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के बैग की चेकिंग का वीडियो जारी किया था।

महाराष्ट्र भाजपा ने बुधवार को X पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें सुरक्षाकर्मी डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामान की चेकिंग करते नजर आ रहे हैं। पार्टी ने बताया था कि वीडियो 5 नवंबर को कोल्हापुर एयरपोर्ट का है। पार्टी ने दावा किया था कि इससे पहले 7 नवंबर यवतमाल जिले में भी उनके सामान की जांच हुई थी।

उद्धव ठाकरे की चेकिंग का वीडियो सामने आने के बाद 12 नवंबर को फडणवीस ने कहा था कि कोल्हापुर में मेरा भी बैग चेक किया गया, इसके बाद 7 नवंबर को भी चेकिंग हुई। उद्धव जांच का विरोध करके लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। वे रोकर-चिल्लाकर वोट हासिल करना चाहते हैं। बैग चेकिंग में गलत क्या है। चुनाव प्रचार के दौरान हमारे भी बैग चेक होते हैं।

अजित पवार बोले- लोकतंत्र के लिए कानून का सम्मान जरूरी

5 नवंबर: अजित पवार ने इलेक्शन कमीशन के अफसरों के साथ अपना वीडियो जारी किया था।

NCP लीडर अजित पवार ने 5 नवंबर को बताया था, ‘आज इलेक्शन कैंपेन के दौरान मेरा बैग चेक किया गया। इलेक्शन कमीशन के अधिकारी रूटीन चेकिंग के लिए मेरे हेलिकॉप्टर तक आए थे। मैंने पूरा सहयोग किया। मैं मानता हूं कि ऐसी प्रक्रिया निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है। हमें कानून का सम्मान करना चाहिए ताकि हमारा लोकतंत्र कायम रहे।’

महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरण पर एक नजर…

विधानसभा चुनाव- 2019

  • 2019 में BJP-शिवसेना गठबंधन था। BJP ने 105 सीटें और शिवसेना ने 56 सीटें जीतीं। गठबंधन से NCP को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। भाजपा-शिवसेना आसानी से सत्ता में आ जाती, पर मनमुटाव के कारण गठबंधन टूट।
  • 23 नवंबर 2019 को फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, बहुमत परीक्षण से पहले 26 नवंबर को ही दोनों ने इस्तीफा दे दिया।
  • 28 नवंबर को शिवसेना (अविभाजित), NCP (अविभाजित) और कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी सत्ता में आई।
  • इसके बाद शिवसेना (अविभाजित) और NCP (अविभाजित) में फूट पड़ गई और ये दो पार्टियां चार धड़ों में बंट गई। फिर भी लोकसभा चुनाव में शरद पवार और उद्धव ठाकरे को फायदा हुआ। अब इसी पृष्ठभूमि पर विधानसभा चुनाव भी हो रहा है। पूरी खबर पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024