Headlines

कोलकाता-TMC पार्षद को मारने आया शूटर, गोली नहीं चली:पार्षद ने दौड़ाकर पकड़ा, आरोपी बोला- किसी ने पैसा नहीं दिया, सिर्फ फोटो दी थी

कोलकाता के कस्बा इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्षद के मर्डर की साजिश नाकाम हो गई। वार्ड 108 के पार्षद सुशांत घोष शुक्रवार शाम अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो लोग स्कूटी पर आए। पीछे बैठे व्यक्ति ने घोष पर 2 बार फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली।

इस बीच सुशांत घोष शूटर को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। शूटर ने स्कूटर पर भागने की कोशिश की, पर सुशांत ने उसके कपड़े पकड़कर खींच लिया। इस दौरान वह दोबार बचकर दौड़कर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। घोष के घर पर CCTV लगा था और इसी में घटना कैद हो गई।

5 तस्वीरों में पूरी घटना

1. घर के बाहर पार्षद

TMC पार्षद संदीप घोष अपने समर्थकों के साथ घर के बाहर बैठे थे।

2. स्कूटी पर आए हमलावर

स्कूटी सवार 2 हमलावर TMC पार्षद के घर के पास आए। एक हमलावर स्कूटी से उतरा और पार्षद की ओर गन लेकर बढ़ा।

3. पीछे बैठे शूटर ने बंदूक तानी

हमलावर ने पार्षद पर बंदूक तान दी, लेकिन बंदूक में गड़बड़ी के कारण गोली नहीं चली।

4. गोली नहीं चली तो शूटर भागा

गोली नहीं चलने पर हमलावर स्कूटी की ओर भागा। पार्षद के समर्थकों ने उसका पीछा किया।

5. पार्षद ने पीछाकर पकड़ा

मौके से फरार होने के लिए स्कूटी पर आगे बैठे हमलावर ने स्कूटी बढ़ा दी। गोली चलाने गया हमलावर स्कूटी पर बैठ नहीं पाया और पकड़ा गया।

बिहार का है शूटर, बोला- पैसे नहीं मिले पकड़े जाने के बाद शूटर से कैमरा के सामने पूछा गया कि उसे किसने हायर किया है। इस पर शूटर ने कहा कि उसे किसी ने पैसा नहीं दिया, सिर्फ फोटो दी गई और कहा कि इसका मर्डर करना है। पुलिस ने बताया कि इसके पीछे स्थानीय लोगों का हाथ हो सकता है। आशंका है कि दुश्मनी के चलते किसी ने बिहार के शूटर को हायर किया होगा।

पार्षद बोले- कभी नहीं सोचा ऐसा होगा घोष ने कहा कि उन्हें कोई आइडिया नहीं है कि मर्डर की प्लानिंग किसने की होगी। उन्होंने कहा, “12 साल से पार्षद हूं। कभी नहीं सोचा था कि मुझ पर कोई हमला कराएगा। मेरे इलाके में मेरे घर के सामने ऐसा होगा, ये तो कभी नहीं सोचा था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024