Headlines

राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा गिरफ्तार:पुलिस से भीड़ ने छुड़ाया था, वोटिंग के बाद हुई थी आगजनी-पथराव; प्रदेशभर के अधिकारी हड़ताल पर

LIVE
राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा गिरफ्तार:पुलिस से भीड़ ने छुड़ाया था, वोटिंग के बाद हुई थी आगजनी-पथराव; प्रदेशभर के अधिकारी हड़ताल पर

टोंक4 मिनट पहलेलेखक: महावीर बैरवा

राजस्थान की देवली-उनियारा (टोंक) में वोटिंग के दौरान SDM को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधानसभा के समरावता गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तारी हुई। इससे पहले बुधवार रात गांव में हुए बवाल में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें 10 पुलिसवाले भी शामिल हैं। पूरे एरिया में 60 से ज्यादा गाड़ियों को भी उपद्रवियों ने फूंक दिया।

दरअसल, समरावता (टोंक) गांव ने उपचुनाव में वोटिंग का बहिष्कार किया था। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा भी ग्रामीणों के साथ धरने पर थे। इसी दौरान नरेश मीणा ने अधिकारियों पर जबरन मतदान करवाने का आरोप लगाया। एसडीएम अमित चौधरी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्हें थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने वोटिंग का टाइम खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियों को भी रोकने की कोशिश की। गुस्साए लोगों ने SP विकास सांगवान की गाड़ी भी तोड़ दी। इस बीच पुलिस ने रात करीब 9.30 बजे नरेश मीणा को हिरासत में ले लिया। मीणा के समर्थकों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे और भड़क गए।

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ने पुलिस जवानों को घेर लिया और मीणा को छुड़ाकर ले गए। वहीं, गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे नरेश मीणा अचानक समरावता गांव पहुंचे और पुलिस पर मारपीट आरोप लगाए। मीणा ने कहा कि- मैं भागने वालों में नहीं हूं, गिरफ्तारी देने को तैयार हूं।

देवली-उनियारा में हुए पथराव-आगजनी के PHOTOS…

नरेश मीणा के समर्थकों ने वाहनों को आग लगा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि 50 से 60 वाहन फूंक दिए गए।
गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे STF और पुलिस के जवानों ने समरावता गांव और आसपास के इलाकों में गश्त
नरेश मीणा को पुलिस से छुड़ाकर ले जाते समर्थक। इस दौरान पुलिसवालों पर पत्थर भी फेंके गए।
नरेश मीणा को पुलिस से छुड़ाकर ले जाते समर्थक। इस दौरान पुलिसवालों पर पत्थर भी फेंके गए।
नरेश मीणा के समर्थकों ने बुधवार रात पुलिस पर जमकर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
नरेश मीणा के समर्थकों ने बुधवार रात पुलिस पर जमकर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

बुधवार रात पथराव में घायल हुए ग्रामीणों को देवली और टोंक के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
बुधवार रात पथराव में घायल हुए ग्रामीणों को देवली और टोंक के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024