Headlines

राहुल ने वायनाड में जिपलाइनिंग की, VIDEO:300 मीटर की ऊंचाई से दिखाई वायनाड की खूबसूरती; बोले- ये मेरे लिए राजनीति से बढ़कर

राहुल ने वायनाड में जिपलाइनिंग की, VIDEO:300 मीटर की ऊंचाई से दिखाई वायनाड की खूबसूरती; बोले- ये मेरे लिए राजनीति से बढ़कर

तिरुवनंतपुरम47 मिनट पहले
राहुल गांधी के यूट्यूब अकाउंट से लिए गए वीडियो के शॉट्स। इसमें राहुल जिपलाइनिंग करते दिख रहे हैं। – Dainik Bhaskar
राहुल गांधी के यूट्यूब अकाउंट से लिए गए वीडियो के शॉट्स। इसमें राहुल जिपलाइनिंग करते दिख रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार (11 नवंबर) को केरल के वायनाड में जिपलाइनिंग की। 400 मीटर लंबी ये जिपलाइन केरल की सबसे लंबी जिपलाइन है। राहुल ने इस एडवेंचर स्पार्ट्स का वीडियो 12 नवंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

राहुल अपनी बहन प्रियंका की चुनावी रैली में शामिल होने वायनाड गए थे। तभी उन्होंने जिपलाइनिंग की। उन्होंने वीडियो में कहा कि ये मेरे लिए पॉलिटिक्स से बढ़कर है। वायनाड के लोगों ने मेरे दिल में जगह बनाई है। प्रियंका और मैंने इसे अपना मिशन बनाया है कि वायनाड को केरल का टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाना है।

राहुल गांधी के एडवेंचर की तस्वीरें देखें…

जिपलाइनिंग से पहले राहुल को हारनेस से सिक्योर करते कर्मचारी।
जिपलाइनिंग से पहले राहुल को हारनेस से सिक्योर करते कर्मचारी।
जिपलाइनिंग के दौरान राहुल ने वायनाड की प्राकृतिक खूबसूरती की तस्वीरें खींचीं।
जिपलाइनिंग के दौरान राहुल ने वायनाड की प्राकृतिक खूबसूरती की तस्वीरें खींचीं।
ये जिपलाइन 300 मीटर की ऊंचाई पर है, जबकि इसकी लंबाई करीब 400 मीटर है।
ये जिपलाइन 300 मीटर की ऊंचाई पर है, जबकि इसकी लंबाई करीब 400 मीटर है।
एडवेंचर पार्क के कर्मचारियों से बातचीत करते राहुल और प्रियंका।
एडवेंचर पार्क के कर्मचारियों से बातचीत करते राहुल और प्रियंका।
राहुल बोले- लैंडस्लाइड के बावजूद वायनाड सुरक्षित है
एडवेंचर पार्क में राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका भी गईं थी, हालांकि उन्होंने जिपलाइनिंग नहीं की। दोनों ने एडवेंचर पार्क के कर्मचारियों से बातचीत की। राहुल ने वीडियो में कहा कि हालिया चुनौतियों के बावजूद इन लोगों ने हार नहीं मानी है। इन्होंने वायनाड में जबरदस्त अट्रैक्शंस बनाए हैं। मैंने खुद जिपलाइन ट्राई की और मुझे इसमें बहुत मजा आया।

राहुल ने कहा कि लैंडस्लाइड के चलते वायनाड के टूरिज्म को नुकसान पहुंचा है, लेकिन मैं बता दूं कि उसका असर सीमित क्षेत्र में था। वायनाड एकदम सुरक्षित है। वायनाड भारत की बेहतरीन चीजों को दर्शाता है- खूबसूरत नजारे, रंग-बिरंगी संस्कृति और बेजोड़ दृढ़ता।

वायनाड लैंडस्लाइड में 420 से ज्यादा लोगों की जान गई
वायनाड में 29-30 जुलाई की देर रात 2 बजे और सुबह 4 बजे के करीब मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में लैंडस्लाइड हुई थीं। इनमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं। इस हादसे में 420 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। 397 लोग घायल हुए थे, जबकि 118 लोग लापता हुए।

वायनाड में 29-30 जुलाई की देर रात मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में लैंडस्लाइड हुई थीं।
1 अगस्त को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चूरलमाला पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की। लैंडस्लाइड से सबसे ज्यादा नुकसान यहीं हुआ है। यहां के बाद दोनों रिलीफ कैंप जाकर पीड़ितों से मिले। राहुल वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। अब प्रियंका यहां से चुनाव लड़ रही
राहुल और प्रियंका 1 अगस्त् को चूरलमाला पहुंचे थे। यहां दोनों ने पीड़ितों से मुलाकात की।
चुनावी रैली में राहुल ने पहनी I Love Wayanad टीशर्ट
राहुल ने सोमवार को वायनाड में अपनी बहन प्रियंका के लिए चुनावी रैली की थी। इस दौरान वे अपनी ट्रेडमार्क सफेद टीशर्ट में नजर आए, जिसके पीछे ‘I 🖤 Wayanad’ लिखा था। प्रियंका के साथ रैली करते हुए उन्होंने वायनाड के लोगों को ये टीशर्ट दिखाई।

राहुल ने कहा कि वायनाड के लोगों ने उन्हें इतना स्नेह दिया कि उनकी पूरी राजनीति का दृष्टिकोण बदल गया। यहां आने के बाद उन्होंने राजनीति में ‘प्यार’ शब्द का इस्तेमाल शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आपसे मिले प्यार के प्रति आभार जताने के लिए मैंने ‘आई लव वायनाड’ टीशर्ट पहनी है।

राहुल गांधी के रायबरेली सीट चुनने के बाद वायनाड सीट से कांग्रेस ने प्रियंका को कैंडिडेट बनाया है। यह प्रियंका गांधी का पहला लोकसभा चुनाव है। उनका मुकाबला भाजपा की नाव्या हरिदास से है। वायनाड में आज चुनाव हो रहा है। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।

प्रियंका की रैली के दौरान लोगों को अपनी टीशर्ट दिखाते राहुल गांधी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024