LIVE
10 राज्यों की 31 विधानसभा, 1 लोकसभा सीट पर वोटिंग:बिहार में दो गुट भिड़े, 6 घायल, एक का सिर फूटा; MP में बूथ कैप्चरिंग का आरोप
नई दिल्ली3 मिनट पहले
पश्चिम बंगाल भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता के घर के बाहर पुलिस को पहरा देते हुए देखा जा सकता है। – Dainik Bhaskar
पश्चिम बंगाल भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता के घर के बाहर पुलिस को पहरा देते हुए देखा जा सकता है।
झारखंड में पहले फेज की 43 सीटों के साथ ही 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा का मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास और लेफ्ट के सत्यन मोकेरी से है। प्रियंका वायनाड में एक बूथ पर पहुंचीं और लोगों से मिलीं।
मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा सीट की तेलीपुरा पोलिंग बूथ पर स्थानीय लोगों ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि रावत समाज के लोग फर्जी मतदान कर रहे हैं।
बिहार के तरारी विधानसभा सीट पर वोटिंग को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। दोनों गुटों में हुई मारपीट में 6 लोग घायल हुए हैं। एक युवक का सिर फट गया। पुलिस ने यहां फ्लैग मार्च किया।
पश्चिम बंगाल भाजपा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं को TMC के नेता नजरबंद करवा रहे हैं। उन्हें पुलिस के जरिए उनके ही घर में कैद किया जा रहा है।
वायनाड में अब तक 27.04% वोटिंग, MP के विजयपुर में सबसे ज्यादा 38.26%
झारखंड की 43 और 4 प्रमुख राज्यों में उपचुनाव की खबरें पढ़ें…
1. झारखंड में 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव…
2. राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव…
3. बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव…
4. मध्य प्रदेश में 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव…
5. छत्तीसगढ़ में 1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव…
चुनाव से जुड़ी हर एक अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
