Headlines

झारखंड में 43 सीटों पर वोटिंग:सुबह 9 बजे तक 13% मतदान, आदिवासी रिजर्व सीटों पर वोटिंग ज्यादा, रांची-जमशेदपुर में रफ्तार धीमी

झारखंड विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में मंगलवार को 15 जिलों की 43 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 13.04% मतदान हुआ। अब तक सबसे ज्यादा सिमडेगा जिले में 15% और सबसे कम पूर्वी सिंहभूम जिले में 11.25% वोट पड़े हैं।

खास बात है कि आदिवासी रिजर्व सीटों पर मतदान ज्यादा है। वहां सुबह से ही बूथों पर लंबी कतार देखी जा रही है। इसमें महिलाएं ज्यादा है। जबकि, रांची-जमशेदपुर शहरी इलाके में वोटिंग की रफ्तार धीमी है।

झारखंड के फर्स्ट फेज में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, उनका बेटा बाबूलाल सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री रामेश्वर उरांव, रांची विधायक सीपी सिंह और जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी चुनाव लड़ रही हैं। राज्य की 81 विधानसभा सीटों में बाकी बची 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी।

पिछली बार 43 में से 29 सीटों पर जीता था INDIA

आज जिन 43 सीटों पर वोटिंग हो रही है, पिछले चुनाव नतीजों (2019) को देखा जाए ताे UPA (वर्तमान में INDIA ब्लॉक) ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, NDA (उस वक्त भाजपा-आजसू में गठबंधन नहीं था) 14 सीटों जीता था।

दूसरे चरण में जिन 38 सीटों पर चुनाव होना है, वहां पिछले चुनाव में UPA ने 22 सीटें जीता था। NDA के खाते में 14 सीटें आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024