किडनैप कर डेढ़ साल तक रेप, प्राइवेट पार्ट जलाया:छत्तीसगढ़ की युवती का गर्भाशय डैमेज, अंधेरे कमरे में हाथ-पांव बांधकर रखा था फिरोज ने
विजय शर्मा,कोंडागांव1 घंटे पहले
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की रेप पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। – Dainik Bhaskar
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की रेप पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
‘मेरी गर्दन पर धारदार कांच का टुकड़ा रखा। डराया-धमकाया, फिर जबरन फिरोज मुझे मुंबई ले गया। धारावी की बस्ती में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। कई दिनों तक दोनों हाथ बंधे हुए थे। कमरे में रोशनी तक नहीं आती थी। चारों ओर से घर बंद था। वहां फिरोज मेरे साथ डेढ़ साल तक रेप करता रहा”।
ये कहना है छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की रहने वाली करीब 22 साल की एक आदिवासी युवती का। रिपोर्ट के मुताबिक फिरोज़ नाम का शख्स उसे किडनैप कर मुंबई ले गया और रेप करता रहा। मुंबई के एक शख्स की मदद से किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रही। अभी वो कोंडागांव के जिला अस्पताल में अपना इलाज करा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। टीम फिरोज को पकड़ने मुंबई गई है।
उस युवती ने आगे बताया- ”विरोध करने पर फिरोज ने 3-4 महीने पहले प्राइवेट-पार्ट को केमिकल डालकर जला दिया। गर्भाशय खराब हो गया है। खाना भी नहीं देता था। कई दिनों तक भूखे-प्यासे रखा। मोबाइल भी छीन लिया। उसने मारपीट भी की”। उसने और भी बहुत सी बातें कही हैं। पढ़िए किडनैपिंग और हैवानियत की पूरी दास्तां…
रेप पीड़िता को कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेप पीड़िता को कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांच की बोतल फोड़ा और गर्दन पर टिका दिया
मामला डेढ़ साल पुराना है। 2022-23 में युवती के पास अननोन नंबर से कॉल आया। युवती आरोपी फिरोज के नंबर को बार-बार ब्लॉक करती रही, लेकिन वह नए-नए नंबरों से कॉल करता रहा। इसी बीच एक दिन लड़की की तबीयत खराब हो गई। वह इलाज कराने अपने गांव से कोंडागांव आ गई।
इसकी भनक आरोपी फिरोज को लगी। वह युवती का पीछा करते हुए पहुंचा। कांच की बोतल फोड़ा और गर्दन पर टिका दिया। उसे अपने साथ चलने को कहा। इसी दौरान मोबाइल भी छीन लिया।
मुंबई का धारावी इलाका, जहां आरोपी ने युवती को बंधक बना कर रखा था।
मुंबई का धारावी इलाका, जहां आरोपी ने युवती को बंधक बना कर रखा था।
परिजनों को बताया कि जिससे प्यार करती थी, उसके साथ भाग गई
“फिरोज ने युवती के मोबाइल से उसके परिजनों को मैसेज कर दिया कि वह सही सलामत है। उसे एक लड़के से प्यार हो गया है। वह घर बसाने चली गई है। घर वाले उसकी चिंता ना करें। इसके बाद फोन दोबारा वापस नहीं किया।
वह मुंबई में ही काम करता था, वहां लेकर आ गया
युवती ने बताया कि फिरोज मुंबई की किसी फैक्ट्री में काम करता था। वहां धारावी की बस्ती में एक छोटा सा मकान था। ये एक ही कमरे का मकान था, जिसमें खिड़की तक नहीं थी। रोशनी तक नहीं आने देता था फिरोज। सुबह जब जाता था, तो हाथ-पांव में कपड़ा बांधकर जाता था।
डेढ़ साल तक यही सिलसिला चलता रहा। युवती ने कहा कि वो किसी को नहीं जानती थी। किसी पर भरोसा नहीं कर सकती थी, लिहाजा, जिंदा रहने के लिए चुपचाप जुल्म सहती रही।
आखिरकार भागने में सफल हुई
युवती ने बताया कि एक दिन फिरोज़ जब काम पर चला गया तो मोबाइल ले जाना भूल गया। युवती ने मौका पाकर किसी तरह से मोबाइल से एक नंबर निकाला। वह नंबर कपड़ा फैक्ट्री के मालिक का था। इसी फैक्ट्री में आरोपी फिरोज काम करता था। युवती ने मालिक को कॉल कर पूरी आपबीती बताई।
मुंबई का सीएसएमटी स्टेशन, जहां से युवती ने रायपुर के लिए ट्रेन पकड़ी।
मुंबई का सीएसएमटी स्टेशन, जहां से युवती ने रायपुर के लिए ट्रेन पकड़ी।
फैक्ट्री मालिक ने की युवती की मदद
युवती ने बताया कि फैक्ट्री मालिक ने उसकी मदद की। कमरे पर आकर उसने युवती के हाथ खोले और यहां से जल्दी निकल जाने की बात कही। डरी सहमी युवती मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन तक पहुंची। वहां से ट्रेन पकड़ी।
इस दौरान युवती ट्रेन में डरी सहमी सी बैठी रही। इसी बीच कुछ पुलिसकर्मी युवती के पास पहुंचे और टिकट दिखाने को कहा। युवती ने पुलिस को अपनी सारी कहानी बताई, जिसके बाद पुलिसवालों ने उसे ट्रेन में सफर करने दिया।
कोंडागांव पुलिस आरोपी की तलाश के लिए मुंबई रवाना हुई है।
कोंडागांव पुलिस आरोपी की तलाश के लिए मुंबई रवाना हुई है।
घर पहुंचकर आपबीती बताई
पीड़िता ने बताया कि मुंबई के जिस व्यापारी ने उसे ट्रेन से जाने को कहा था, उसने रायपुर स्टेशन पर भी अपने परिचितों को पूरी कहानी बताकर युवती को पिकअप करने की बात कही थी। रायपुर पहुंचने के बाद आखिरकार किसी तरह वह बस में बैठकर कोंडागांव पहुंची। अपने घर पहुंचकर आपबीती बताई।
इसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद उसे कोंडागांव के जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज चल रहा है।
डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा
मामले में गरिमा नेताम ने बताया कि मरीज 5 तारीख को आई थी। उसे उल्टी दस्त की शिकायत पर आई थी, लेकिन जांच में पता चला कि प्राइवेट पार्ट में भी चोट है। इसके बाद पीड़िता को भर्ती किया गया। डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा है। अभी स्थिति ठीक है।
आरोपी की तलाश में मुंबई रवाना हुई टीम
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल ने कहा कि मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है। डेढ़ साल पहले फिरोज नाम का युवक युवती को मुंबई ले गया था। पीड़िता ने परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमने टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को मुंबई रवाना कर दिया है।
