Headlines

खड़गे बोले- ​​​​​​​‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बोलना साधु का काम नहीं:ये कोई आतंकी बोल सकता है, कांग्रेस अध्यक्ष का यूपी CM योगी पर तंज

खड़गे बोले- ​​​​​​​‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बोलना साधु का काम नहीं:ये कोई आतंकी बोल सकता है, कांग्रेस अध्यक्ष का यूपी CM योगी पर तंज

रांची2 मिनट पहले
पलामू के छतरपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी सभा की। – Dainik Bhaskar
पलामू के छतरपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी सभा की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और यूपी के CP योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे,नारे की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये खुद काट रहे, खुद बांट रहे हैं। दोनों पहले तय कर लें कि नारा कौन सा चलेगा।

योगी का नाम लिए बिना झारखंड के छतरपुर (पलामू) की रैली में कहा, ‘वे कहते हैं बटेंगे तो कटेंगे। ये बोलना साधु का काम नहीं है। ये कोई आतंकी बोल सकता है, आप नहीं बोल सकते। कोई नाथ संप्रदाय का साधु ऐसी बात कर ही नहीं सकता। हम डरेंगे तो मरेंगे, हम डरने वाले नहीं है।’

उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं भगवान ने हमको आपकी सेवा के लिए भेजा है। ये कभी नहीं कहते कि हम मां-बाप के पेट से पैदा हुए हैं। इस पर संत तुकाराम बोलते हैं, ‘नवसे कन्या पुत्र होती तो का करणे लागे पती’ यानी दुहाई मांगने से ही अगर बच्चे पैदा होते हैं तो शादी करने से क्या फायदा है।’

खड़गे ने कहा नरेंद्र मोदी और अमित शाह लोगों को डराते हैं। इन्होंने देश के गरीब, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। हुकूमत करने वाले मोदी और शाह केवल अडानी-अंबानी की मदद करते हैं। यानी इस देश को 4 लोग चला रहे हैं- 2 पैसे वाले, 2 हुकूमत वाले।

खड़गे की झारखंड में 6 दिनों में यह दूसरी रैली थी।
खड़गे की झारखंड में 6 दिनों में यह दूसरी रैली थी।

खड़गे के भाषण की 5 प्रमुख बातें

वह (पीएम मोदी) कह रहे हैं ‘एक है तो सुरक्षित है’, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ‘बटेंगे तो कटेंगे’ कह रहे हैं। उन्हें तय करने दें कि कौन सा नारा चलेगा। हमने देश को सुरक्षित रखा है। अब लोगों ने कहा है” देश को तोड़ने के लिए आते हैं और इसीलिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर वे कांग्रेस की तरह सभी को साथ लेकर काम करते तो ऐसी बातें नहीं होतीं। उनका इरादा एकता को खत्म करने और अपना प्रभुत्व दिखाने का है।”
असम के मुख्यमंत्री यहां आए थे। उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया-डराया, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। इनके मुख्यमंत्री बांटने-काटने की बात करते हैं, जबकि वह एक मठ के व्यवस्थापक हैं। क्या किसी संत को इस तरह की बातें करना शोभा देता है?
देश में अगर संविधान नहीं होता, तो लोगों को अधिकार नहीं मिलते। आज नरेंद्र मोदी जो भी हैं, वो संविधान की देन है। असम के CM यहां आकर समाज को बांटने की बात कर रहे हैं। जिन्होंने कहा था कि- शूद्र का कर्म ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य की सेवा करना है। ऐसी बातें कहने वाले लोगों को नरेंद्र मोदी ने BJP में रखा हुआ है।
झारखंड में INDIA गठबंधन की सरकार बनने के बाद हम मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपए की सम्मान राशि देंगे। राज्य में हर व्यक्ति को 7 किलो राशन और 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। किसानों को धान पर 3,200 रुपए की MSP मिलेगी। आप सभी INDIA गठबंधन को मजबूत करिए और भारी बहुमत से जिताइए।
नरेंद्र मोदी घूम-घूमकर प्रचार कर रहे हैं कि BJP सरकार बनने पर ‘पक्की नौकरी’ दूंगा। लेकिन… हकीकत ये है कि चाहे महाराष्ट्र हो, गुजरात हो या फिर उत्तर प्रदेश.. हर जगह बेरोजगारों की भीड़ देखने को मिलती है। ये वो राज्य हैं, जहां BJP की सरकार है, लेकिन नरेंद्र मोदी यहां के युवाओं को ‘पक्की नौकरी’ देने की बात नहीं करते।
भाजपा का जवाब- कांग्रेस बटेंगे तो कटेंगे नारे से घबराई
मल्लिकार्जुन खड़गे के योगी को आतंकी कहने के जवाब में भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा- जाति-जाति की रट लगा रही कांग्रेस बटेंगे तो कटेंगे नारे से घबरा गई है। मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान कांग्रेस पर बहुत भारी पड़ेगा।
आतंकियों के लिए हमदर्दी रखने वाली कांग्रेस हिंदू संत को आतंकी कह कर मजहबी तुष्टिकरण कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024