Headlines

उदयपुर में विदेशी युवती को गोली मारी:कुछ लड़के प्राइवेट हॉस्पिटल में छोड़कर भागे, आधी रात के बाद होटल से निकली थी

उदयपुर शहर में शनिवार सुबह विदेशी युवती को सरेआम गोली मार दी गई। उसके बाएं हाथ के नीचे पसलियों में गोली लगी है। युवती को 3 लड़के प्राइवेट हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गए। मामला संदिग्ध मानते हुए घायल को महाराणा भूपाल (MB) हॉस्पिटल रेफर किया गया। युवती का इलाज चल रहा है।

थाईलैंड की रहने वाली इसी युवती (लाल घेरे में) को शनिवार तड़के उदयपुर में गोली मार दी गई।

एसपी योगेश गोयल ने बताया- युवती का नाम मिस थाई थेम चुक (24) है। वह थाईलैंड की रहने वाली है। युवती नशे में थी और पूछताछ में सहयोग नहीं किया। वह चार दिन से अपने दोस्त के साथ उदयपोल (माली कॉलोनी) स्थित होटल वीर पैलेस में ठहरी हुई है। दोस्त से भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। युवती के मोबाइल को भी देखा जा रहा है। हो सकता है, उससे कोई सुराग मिल जाए।

उदयपुर के उदयपोल स्थित होटल वीर पैलेस में सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी।

निजी हॉस्पिटल छोड़कर गए थे 3 लड़के युवक एसपी ने बताया- आज सुबह 6 बजे एमबी हॉस्पिटल से सूचना मिली कि एक विदेशी युवती को घायल हालत में हॉस्पिटल लाया गया है। उसको पेसिफिक मेडिकल कॉलेज की एबुलेंस लेकर आई थी। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज से पता लगा कि सुबह करीब चार से

उदयपुर के उदयपोल स्थित होटल वीर पैलेस में घायल युवती की महिला दोस्त (लाल घेरे में) से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

साढ़े चार बजे कुछ अज्ञात लड़के युवती को इमरजेंसी में छोड़कर गए थे।

थाईलैंड की रहने वाली थाई थेम चुक पिछले 4 दिन से उदयपुर के इसी होटल में अपनी महिला दोस्त के साथ ठहरी हुई है।

गोली अभी फंसी हुई, डॉक्टर इलाज कर रहे युवती के शरीर में गोली फंसी हुई है। डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। युवती रात को डेढ़ बजे किन लोगों के साथ गई थी। कौन लोग उसे हॉस्पिटल छोड़कर गए। आस-पास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को देखकर जांच की जा रही है।

थाईलैंड की युवती को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद वहां पुलिस तैनात है।

रात डेढ़ बजे होटल से निकली थी होटल के सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। फुटेज से सामने आया कि युवती शुक्रवार रात 1.30 बजे होटल से नीचे उतरी और 1.31 बजे बाहर खड़ी एक टैक्सी से रवाना हो गई। युवती संभवत टूरिस्ट वीजा पर यहां आई है। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। एसपी ने कहा- होटल व्यवसायी, बार संचालक या किसी को भी युवती के बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस को बताएं। वह बाहर क्यों गई, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

दोस्त के साथ जाने का कहकर निकली थी फिलहाल युवती की महिला दोस्त ने बताया है कि दोनों ने होटल में रात साढ़े 8 बजे खाना खाया था। डेढ़ बजे के करीब वह अपनी किसी दोस्त के साथ जाने की कहकर होटल से निकल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024