Headlines

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 3 आतंकी ढेर:सुबह आर्मी एंबुलेंस पर फायरिंग की थी, 5 घंटे चले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 3 आतंकी ढेर:सुबह आर्मी एंबुलेंस पर फायरिंग की थी, 5 घंटे चले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया

श्रीनगर1 घंटे पहलेलेखक: रऊफ डार
अखनूर में भट्टल इलाके में एनकाउंटर के दौरान सेना ने मिलिट्री कॉम्बैट व्हीकल सारथ को भी तैनात किया था।

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सोमवार को सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। अफसरों ने बताया कि एक आतंकवादी की बॉडी मिल गई है। सुबह 7:26 बजे लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास भट्टल इलाके में इन आतंकियों ने आर्मी एंबुलेंस पर फायरिंग की थी। हालांकि इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

आतंकी फायरिंग के बाद जंगल की ओर भाग गए थे। सेना ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। इससे पहले 24 अक्टूबर को बारामूला में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 3 जवान और 2 पोर्टर की जान गई थी।

तीन में से एक आतंकवादी की बॉडी बरामद की गई।

मंदिर में मोबाइल ढूंढ रहे थे आतंकवादी सुरक्षाबलों ने बताया कि आतंकवादी भट्‌टल इलाके में जंगल से लगे शिव आसन मंदिर में एक मोबाइल ढूंढ रहे थे। उन्हें किसी को कॉल करनी थी। इसी दौरान आर्मी की एंबुलेंस गुजरी और आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आतंकवादी पिछली रात बॉर्डर पार करके अखनूर में आए थे।

अखनूर में चल रही मुठभेड़ में K9 फैंटम डॉग की मौत मुठभेड़ में सेना के डॉग फैंटम की भी मौत हो गई। जम्मू के डिफेंस PRO ने कहा कि हम अपने डॉग फैंटम के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। हमारे सैनिक जब फंसे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंच रहे थे, तब फैंटम ने दुश्मन की गोलीबारी को झेला, जिससे वह घायल हो गया। उसका साहस, वफादारी और समर्पण को कभी नहीं भुलाया जाएगा।

सेना के डॉग फैंटम की फाइल फोटो।

अखनूर के भट्टल में सर्च ऑपरेशन

हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बल भट्टल के इलाके में पहुंच गए। यहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

हमले के बाद की 2 तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024