Headlines

तमिल स्टार विजय की पहली रैली:कहा- DMK स्वार्थी परिवार की पार्टी, ये राजनीति में आए नए लोगों पर भगवा पोतने की कोशिश करते हैं

तमिल स्टार विजय की पहली रैली:कहा- DMK स्वार्थी परिवार की पार्टी, ये राजनीति में आए नए लोगों पर भगवा पोतने की कोशिश करते हैं

चेन्नई8 घंटे पहले
एक्टर विजय की पहली राजनीतिक रैली में 3 लाख लोग जुटे थे।

तमिल एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के प्रमुख थलपति विजय ने रविवार को पार्टी के पहले सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने विल्लुपुरम में कहा कि तमिलनाडु में बदलाव की जरूरत है। भाजपा TVK की वैचारिक प्रतिद्वंद्वी है, जबकि DMK राजनीतिक विरोधी।

उन्होंने DMK का नाम लिए बिना इसे स्वार्थी परिवार की पार्टी बताया। उन्होंने कहा- एक फैमिली अंडरग्राउंड डीलिंग के जरिए लोगों को लूट रही है। यह ग्रुप राजनीति में आने वाले हर नए शख्स पर भगवा पोतने की कोशिश करता है। तमिलनाडु के लोग सद्भाव और एकता के साथ रहते हैं, लेकिन ये ग्रुप इन लोगों में बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक का डर पैदा करता है।

विजय ने कहा- ये ग्रुप फासीवाद के बारे में बात करता है। अगर आप भाजपा पर फासीवाद का आरोप लगाते हो तो क्या आप पायसम (मिठाई) हो। एक जनविरोधी सरकार को द्रविड़ सरकार का मॉडल बताया जा रहा है। जो भी इनका विरोध करता है, उन पर कोई रंग नहीं लगाना चाहिए।

विजय की रैली की 4 तस्वीरें…

एक्टर विजय ने रैली में कहा कि अब मैं पीछे मुड़कर नहीं देखने वाला।
विजय ने कहा कि उनकी पार्टी हेट पॉलिटिक्टस में विश्वास नहीं रखती।
विजय की रैली में 3 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया।
विजय ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

विजय की स्पीच की 4 बातें…

  1. एक परिवार राज्य के लोगों को लगातार लूट रहा है। ये परिवार द्रविड़ मॉडल के नाम पर लोगों को धोखा दे रहा है। ये अंडरग्राउंड डील करते हैं। माइनॉरिटी को धोखा देने के लिए दूसरों पर फासीवाद का आरोप लगाते हैं।
  2. घृणा की राजनीति और बांटने वाली राजनीति हमारी दुश्मन है। मैं राजनीतिक शिष्टाचार और राजनीतिक शालीनता बनाए रखूंगा। यह भीड़ पैसे के लिए नहीं बल्कि एक उद्देश्य के लिए है। हमें पीछे मुड़कर नहीं देखना है।
  3. मैं यहां एक्स्ट्रा सामान के रूप में नहीं आया हूं, मैं तमिलनाडु में एक प्रमुख ताकत बनना चाहता हूं। पार्टी सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण पर द्रविड़ आइकन पेरियार की नीति को अपनाएगी।
  4. तमिल को अदालतों और मंदिरों की भाषा के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए। यह केवल भाषा का प्रश्न नहीं है, बल्कि तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने का अभियान है। हमारी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

2 फरवरी को पार्टी लॉन्च की थी एक्टर विजय ने 2 फरवरी को अपनी पार्टी लॉन्च की थी। इसके बाद 22 अगस्त को उन्होंने पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितम्बर को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी। विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी।

अपने माता-पिता के खिलाफ कर चुके हैं केस थलपति अपने पेरेंट्स समेत 11 लोगों के खिलाफ अपने नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। दरअसल, विजय राजनीति से दूर रहना पसंद करते हैं, हालांकि उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने उनके नाम पर राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया थलपति विजय मक्कल इयक्कम बना ली।

इस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी भी विजय के पिता ही हैं। जब विजय को पता चला कि उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है तो उन्होंने पेरेंट्स समेत 11 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। बता दें कि पार्टी के कार्यालय में विजय का एक विशाल स्टेच्यू भी बनाया गया था।

एक्टर विजय थलापति ने 22 अगस्त को अपनी पार्टी का फ्लैग और सिम्बल जारी किया था।

विजय थलापति 420 करोड़ रुपए के मालिक हैं साउथ एक्टर विजय फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना 120 करोड़ रुपए कमाई करते हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 420 करोड़ रुपए है। विजय अपने परिवार के साथ चेन्नई स्थित बीच होम में रहते हैं। वहीं उनके कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस घोस्ट भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपए है। ये गाड़ी उन्होंने इंग्लैंड से इम्पोर्ट करवाई है। इसके अलावा उनके कलेक्शन में BMW X5 और X6, ऑडी A8 L, रेंज रोवर, फोर्ड मस्टंग, वॉल्वो XC90, मर्सडीज बेंज GLA भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024