महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए लागू चुनाव आचार संहिता के बीच मुंबई पुलिस ने साउथ मुंबई से 1.32 करोड़ रुपए कैश जब्त किया है। मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शनिवार को भुलेश्वर बाजार के भोईवाड़ा में 5 लोग नकदी से भरे बैग लेकर जा रहे हैं। चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम और पुलिस ने मिलकर पाचों को गिरफ्तार किया। कैश इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भेज दिया गया है।
