एनसीपी अजित गुट के नेता नवाब मलिक ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि मैं 29 अक्टूबर को मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करूंगा। जनता ने मुझसे यहां से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। मानखुर्द शिवाजी नगर में चल रही गुंडागर्दी और नशे के कारोबार से जनता बहुत परेशान है। जनता बदलाव चाहती है और मैं मानखुर्द शिवाजी नगर से चुनाव लड़ूंगा और निश्चित रूप से जीतूंगा। मुझे परवाह नहीं है कि कौन मेरा विरोध कर रहा है, जनता मेरा समर्थन कर रही है और मैं चुनाव लड़ूंगा। नवाब के चुनाव लड़ने के ऐलान से अजित गुट की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि पार्टी ने उनके नाम ऐलान नहीं किया है।
एनसीपी (अजित) नेता नवाब मलिक मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से चुनाव लड़ेंगे, 29 अक्टूबर को नॉमिनेशन
