न्यूजीलैंड की टीम ने पुणे टेस्ट में भारत को जीत के लिए 359 रन का टारगेट दिया है। जवाब में भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा और आकाश दीप क्रीज पर हैं।
रविचंद्रन अश्विन 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल सैंटनर ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। उन्होंने सरफराज खान (9 रन), विराट कोहली (17 रन), यशस्वी जायसवाल (77 रन), शुभमन गिल (23 रन) और कप्तान रोहित शर्मा (8 रन) को भी पवेलियन भेजा। वॉशिंगटन सुंदर (21 रन) को ग्लेन फिलिप्स ने आउट किया। ऋषभ पंत (शून्य) विराट कोहली की गलत कॉल पर रनआउट हुए।
शनिवार को मुकाबले के तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी की शुरुआत 198/5 के स्कोर से की और टीम 255 रन पर ऑलआउट हो गई। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा ने 3, आर अश्विन ने 2 विकेट लिए। टॉम लैथम 86, विल यंग (23 रन), डेरिल मिचेल 18, डेवोन कॉन्वे 17 और रचिन रवींद्र 9 रन बनाकर आउट हुए।
भारतीय टीम की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई थी। गुरुवार को टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे।
भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के दूसरे टेस्ट का स्कोरकार्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप।
न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरूर्क।
