Headlines

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट- कीवियों की आधी टीम पवेलियन लौटी:सुंदर ने रचिन के बाद ब्लंडेल को बोल्ड किया; स्कोर 200 पार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। गुरुवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है।

टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 5 विकेट पर 201 रन बनाए हैं। डेरिल मिचेल नाबाद हैं।

टॉम ब्लंडेल (3 रन) और ​​​​​​​रचिन रवींद्र (65 रन) को वॉशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया। उन्होंने रचिन को आउट करके फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। रविचंद्रन अश्विन ने डेवोन कॉन्वे (76 रन), विल यंग (18 रन) और टॉम लैथम (15 रन) को आउट किया। वे WTC के टॉप विकेट टेकर बन गए हैं। भारत तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट 8 विकेट से जीता था।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के दूसरे टेस्ट का स्कोरकार्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप।

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डवेन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरूर्क।

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024