Headlines

झारखंड में JMM की पहली-दूसरी लिस्ट में 36 कैंडिडेट्स:CM हेमंत बरहेट और पत्नी कल्पना गांडेय से चुनाव लड़ेंगी, बसंत सोरेन को दुमका से टिकट

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर JMM ने मंगलवार देर रात अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 35 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम शामिल है। वहीं, बुधवार को JMM की ओर से दूसरी लिस्ट जारी की गई, जिसमें सिर्फ एक कैंडिडेट का नाम है। रांची विधानसभा सीट से राज्यसभा सांसद महुआ माजी चुनाव लड़ेंगी। कुल मिलाकर JMM ने अब तक 36 कैंडिडेट्स के नाम की घोषणा कर दी है।

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर से बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगीं।

इस साल लोकसभा के साथ गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की थी। वहीं हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से 2014 और 2019 में जीत हासिल की।

दुमका विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन फिर से चुनाव मैदान में होंगे। साल 2019 में भी बरहेट के साथ दुमका सीट से हेमंत सोरेन ने जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने बरहेट सीट को रखने का फैसला लिया और दुमका से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद 2020 में हुए उपचुनाव में बसंत सोरेन को पहली बार जीत मिली।

2019 में जीतने वाले ज्यादातर विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू, मझगांव से निरल पूर्ति, चाईबासा से दीपक बिरुआ, गुमला से भूषण तिर्की, सिसई से जिगा सुसारण होरो और मधुपुर से हफीजुल अंसारी को उम्मीदवार बनाया गया है।

नाला से रबींद्रनाथ महतो, तमाड़ से विकास मुंडा, टुंडी से मथुरा महतो, गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर और लातेहार से बैद्यनाथ राम को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।

JMM की लिस्ट की 6 बड़ी बातें

  • धनवार में बाबूलाल मरांडी के खिलाफ फिर निजामुद्दीन अंसारी को उतारा
  • रांची सीट से भी झामुमो ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की
  • पहली सूची में पार्टी ने एक विधायक का नाम काटा है
  • 21 विधायकों को टिकट दिया है
  • बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा और सिसई के जीगा ​सुसारन होरो का टिकट होल्ड पर है
  • नलिन सोरेन और जोबा मांझी के सांसद बनने के बाद उनके बेटों को शिकारीपाड़ा और मनोहरपुर से टिकट मिला है।

साल 2019 में JMM के 30 विधायक जीते साल 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम के 30 विधायक जीते थे। बाद में शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन सांसद बन गए। जबकि चंपाई सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम और सीमा सोरेन जेएमएम छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए।

13 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले चरण के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 28 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी। 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं।

वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 30 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी। 1 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 23 नवंबर को मतगणना होगी।

झारखंड विधानसभा में 81 सीटें झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं। इनमें 44 अनारक्षित, 28 एसटी और 09 एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार 15 अक्टूबर 2024 तक झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष हैं। इस चुनाव में 11.84 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024