Headlines

केरल हाईकोर्ट में वकीलों का अनोखे तरीके से विरोध, VIDEO:शव पर चढ़ाई जाने वाली माला खराब एस्केलेटर पर चढ़ाई, फिर हाथ जोड़कर प्रार्थना की

केरल हाईकोर्ट के वकीलों ने मंगलवार को हाईकोर्ट में लगे एस्केलेटर (ऑटोमैटिक सीढ़ी) के बार-बार खराब होने का अजीबोगरीब तरीके से विरोध जताया। इसके लिए केरल हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश विजयन और एक अन्य वकील ने शव पर चढ़ाई जाने वाली माला एक एस्केलेटर पर चढ़ा दी।

इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना भी की। अब इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोर्ट आने वाले अधिकतर लोगों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में एस्केलेटर शायद ही कभी चालू हुए हों। हाईकोर्ट आठ मंजिला बिल्डिंग में है। साल 2006 में इसके उद्घाटन के बाद से ही खराब निर्माण क्वालिटी को लेकर शिकायतें आ रही हैं। वीडियो देखें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024