Headlines

रूस में द्विपक्षीय बातचीत से पहले मोदी-पुतिन गले मिले:PM बोले- रूस-यूक्रेन जंग केवल बातचीत से रुकेगी; भारत इसमें हर मदद देने को तैयार

LIVE

रूस में द्विपक्षीय बातचीत से पहले मोदी-पुतिन गले मिले:PM बोले- रूस-यूक्रेन जंग केवल बातचीत से रुकेगी; भारत इसमें हर मदद देने को तैयार

नई दिल्ली/मॉस्को20 मिनट पहले
4 महीने के अंदर PM मोदी का यह दूसरा रूस दौरा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS समिट में शामिल होने के लिए मंगलावर को रूस के कजान शहर पहुंचे। यहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने कहा, “हमारे संबंध इतने अच्छे हैं कि आप मेरी बात बिना ट्रांसलेटर (अनुवादक) के समझ जाते हैं।”

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन जंग पर भारत के स्टैंड को कायम रखा। उन्होंने कहा, “हर समस्या का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से हो।” उन्होंने कहा-

QuoteImage

भारत का हर प्रयास मानवता के समर्थन में है। हम जल्द से जल्द शांति की बहाली चाहते हैं।

QuoteImage

PM मोदी पिछले 4 महीनों में दूसरी बार रूस गए हैं। इससे पहले जब वे जुलाई में रूस गए थे तो उन्होंने पुतिन को सलाह दी थी कि बम-बंदूकों और गोलियों से शांति संभव नहीं है। इसके बाद वे यूक्रेन दौरे पर भी गए थे। जहां उन्होंने जेलेंस्की से कहा था-

QuoteImage

मैंने पुतिन से आंख में आंख मिलाकर कहा था कि ये जंग का समय नहीं है।

QuoteImage

मोदी का रूस में लड्डू और ब्रेड नमक से स्वागत

ब्रेड नमक रूस में स्वागत करने का पारंपरिक तरीका है।

इससे पहले जब मोदी एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका स्वागत लड्डू और ब्रेड नमक के साथ किया गया। साथ ही वो यहां प्रवासी भारतीयों से भी मिले। इसके बाद कजान के होटल पहुंचने पर उन्होंने भारतीय पोशाक पहने रूसी कलाकारों का डांस भी देखा।

PM मोदी इससे पहले जुलाई में भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वे आज शाम में BRICS लीडर्स के साथ डिनर में शामिल होंगे। डिनर के दौरान उनकी यहां कई लीडर्स के साथ अनौपचारिक बातचीत हो सकती है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक PM मोदी बुधवार को BRICS की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। यह दो सेशन में होगी। सबसे पहले सुबह क्लोज प्लेनरी यानी बंद कमरे में बातचीत होगी। इसके बाद शाम को ओपन प्लेनरी होगी। इस दौरान PM मोदी कई नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024