महाराष्ट्र कांग्रेस आज (20 अक्तूबर) को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक रद्द हो गई है। इसमें विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाना था। इस बैठक के बाद ही कांग्रेस कैंडिडेट की पहली लिस्ट आनी थी।
लेकिन अब यह बैठक कल शाम पांच बजे होगी। उसके बाद ही कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित हो सकेंगे। एक दिन पहले 19 अक्टूबर को भी मुंबई के ट्राइडेंट होटल में छह घंटे तक बैठक चली थी और देर रात में खत्म हुई थी। इससे पहले 16 अक्टूबर को दिल्ली में महाराष्ट्र चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी।
इसके बाद 17 अक्टूबर को NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि महाविकास आघाड़ी (MVA) में 288 विधानसभा सीटों में से 200 सीट पर आम सहमति बन चुकी है। हालांकि, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि- सीट-बंटवारे की चर्चा में मैं सीधे तौर पर शामिल नहीं हूं। जयंत पाटिल (पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष) पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। MVA में कांग्रेस, NCP (SP) और शिवसेना (UBT) शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। राज्य में 20 नवंबर को सिंगल फेज में सभी 288 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
अखिलेश ने MVA से 12 सीटें मांगी समाजवादी पार्टी (सपा) ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) से 12 सीटें मांगी हैं। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 19 अक्टूबर को धुले विधानसभा सिटी सीट से उम्मीदवार की घोषणा की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- हमने MVA से 12 सीटें मांगी हैं। सीटों की डीटेल्स भी उन्हें भेज दी गई हैं।
इससे पहले पार्टी ने शुक्रवार को भिवंडी पूर्व से मौजूदा विधायक रईस शेख, भिवंडी पश्चिम से रियाज आजमी और मालेगांव मध्य से शान-ए-हिंद को प्रत्याशी बनाया था। सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने बताया- हमने पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है ताकि MVA को पता चले कि हम यहां मजबूत हैं, वरना वे बैठक में बताएंगे कि आपका उम्मीदवार मजबूत नहीं है।
महाराष्ट्र भाजपा ने 99 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है। 10 पहली बार चुनाव लड़ेंगे।
डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से टिकट मिला है। पूरी खबर पढ़ें…
