Headlines

अकासा-इंडिगो प्लेन की आज इमरजेंसी लैंडिंग:2 दिन में 9 फ्लाइट्स में बम की धमकी; विमानों में अब एयर मार्शलों की संख्या दोगुनी होगी

इंडियन एयरलाइंस की दो और फ्लाइट्स में बुधवार 16 अक्टूबर को बम होने की धमकी मिली। लिहाजा इंडिगो की मुंबई-दिल्ली (6E 651) फ्लाइट को टेकऑफ के बाद वापस दिल्ली बुलाना पड़ा, वहीं अकासा एयरलाइंस की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट (QP 1335) को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया।

इस तरह 2 दिन में कुल 9 विमानों को बम की धमकी मिल चुकी है। 15 अक्टूबर को 7 फ्लाइट्स में बम होने की धमकी मिली थी। इन फ्लाइट्स में एअर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली से शिकागो जाने वाला विमान भी शामिल था। उसे कनाडा डायवर्ट कर इकालुइट एयरपोर्ट पर उतारा गया था।

जांच में इन फ्लाइट्स में बम की खबर झूठी निकली थीं। आज मिली धमकियों पर दोनों ही एयरलाइन ने सिक्योरिटी अलर्ट के बाद लैंडिंग की बात कही है। विमानों की जांच जारी है। एयरपोर्ट्स पर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।

लगातार मिल रही धमकियों के बीच केंद्र ने बुधवार को फ्लाइट्स में एयर मार्शलों की संख्या को दोगुना करने का फैसला किया है। ये विमान में सादे कपड़े में रहेंगे।

एयरनव की ट्रैकिंग में अकासा एयर की प्लाइट QP1335 वापस दिल्ली लौटती हुई।

धमकी भरे मैसेज भेजने वालों की पहचान- एविएशन मिनिस्ट्री एयरलाइंस को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में बुधवार को एविएशन मिनिस्ट्री ने संसदीय समिति को जवाब दिया। मिनिस्ट्री ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और एक्शन लिया जा रहा है। साथ ही कहा कि और ज्यादा जानकारी इकट्ठा की जा रही है और ऐसे कई मामलों पर कदम उठाया जा रहा है।

इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट्स: इंडिगो ने बताया कि सिक्योरिटी अलर्ट के कारण फ्लाइट को अहमदाबाद भेजा गया। यहां सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया।

अकासा एयर की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट: अकासा एयर ​​​​​​की फ्लाइट-QP 1335 दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ी थी। टेक ऑफ के कुछ समय बाद ही बम की धमकी मिली। फ्लाइट में 177 यात्री और 7 केबिन क्रू था। धमकी के बाद फ्लाइट को दोपहर करीब 2 बजे वापस दिल्ली लाया गया और IGI एयरपोर्ट पर दूर ले जाकर उतारा गया। फ्लाइट में बम के लिए सर्चिंग की जा रही है।

15 अक्टूबर: एक शख्स ने धमकी भेजी थी, सभी झूठी निकलीं

धमकी के बाद इंडिगो फ्लाइट की मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

7 फ्लाइट्स में मंगलवार को बम होने की धमकी मिली थी। धमकी मिलने वाली फ्लाइट्स में एअर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाला विमान भी शामिल था। इसके बाद उसे कनाडा डायवर्ट कर दिया गया।

प्लेन को कनाडा के इकालुइट एयरपोर्ट पर उतारा गया। यहां यात्रियों और उसमें मौजूद सामान की जांच की गई थी। दिनभर में 7 फ्लाइट्स को धमकी मिलने की वजह से सिक्योरिटी एजेंसियों ने कई एयरपोर्ट्स पर काउंटर टेररिस्ट ड्रिल किए थे।

जांच में पता चला है कि सभी धमकियां एक ही शख्स की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भेजी गई थीं। हालांकि बाद में ये धमकियां झूठी निकलीं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024