राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को अफ्रीका के तीन देशों की 7 दिन की यात्रा पर दिल्ली से अल्जीरिया के लिए रवाना हुईं। द्रौपदी मुर्मू 13 से 19 अक्टूबर तक अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा पर रहेंगी। पहली बार है जब कोई भारत का राष्ट्रपति इन तीन अफ्रीकी देशों में जा रहा है। राष्ट्रपति नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगी।
