Headlines

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:हर्षित, नितिश, मयंक ट्रैवलिंग रिजर्व; पहला टेस्ट 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। BCCI ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। 15 सदस्यी टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में विराट कोहली, केएल राहुल और सरफराज खान के साथ-साथ आकाश दीप को भी मौका मिला है।

न्यूजीलैंड टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।

ट्रैवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024