Headlines

नासिक आर्टिलरी स्कूल में 2 अग्निवीरों की मौत:फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान शेल ब्लास्ट हुआ, NCP बोली- दोनों को शहीद का दर्जा दिया जाए

महाराष्ट्र के नासिक में आर्टिलरी सेंटर में फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान 2 अग्निवीरों की जान चली गई। आर्टिलरी स्कूल में गुरुवार को फायरिंग की प्रैक्टिस चल रही थी। इस दौरान तोप में गोला लोड करते वक्त ब्लास्ट हो गया। घटना में अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह (20) और सैफत शित (21) की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक अग्निवीरों की टीम भारतीय फील्ड गन से फायरिंग कर रही थी, तभी एक गोला फट गया। दोनों अग्निवीरों को गंभीर चोट आई थी। उन्हें एमएच अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने दोनों की मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू कर दी गई है।

NCP बोली- दोनों अग्निवीरों को शहीद का दर्जा मिले NCP नेता सुप्रिया सुले ने x पर लिखा- ये घटना बेहद दुखद है। इन दोनों जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। रक्षा मंत्रालय को इन दोनों जवानों को शहीद का दर्जा देना चाहिए। साथ ही उनके परिवारों को मुआवजा भी दें।

मृतक अग्निवीर जवान सौरभ पाल। (फाइल फोटो)

एक हफ्ते पहले मॉक ड्रिल में गई थी अग्निवीर की जान एक हफ्ता पहले 4 अक्टूबर को आग बुझाने की मॉक ड्रिल के दौरान अग्निवीर की मौत हो गई थी। यह हादसा राजस्थान के भरतपुर में हुआ था। अग्निवीर सौरभ आर्मी क्षेत्र 103 एडी बटालियन में तैनात था। ट्रेनिंग कैंप में फायर मॉक ड्रिल के दौरान सौरभ ने सिलेंडर को उल्टा पटका और वह धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर के टुकड़े जवान की छाती में लगे। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024