Headlines

पोरबंदर में एक महीने बाद मिला कोस्ट गार्ड पायलट का शव; रेस्क्यू के लिए जाते समय हेलिकॉप्टर अरब सागर में गिरा था

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) का एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ध्रुव) 2 सितंबर की रात गुजरात के पोरबंदर तट के पास अरब सागर में गिर गया था। हेलिकॉप्टर में सवार 4 में से एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया था, जबकि 3 क्रू मेंबर्स लापता हो गए थे।

3 सितंबर को कमांडेंट विपिन बाबू और पी/एनवीके करण सिंह के शव बरामद हो गए थे। जबकि चौथे सदस्य पीके राना का शव एक महीने बाद पोरबंदर के तट से मिला है। हेलिकॉप्टर पोरबंदर तट से 45 किलोमीटर दूर कार्गो शिप हरि लीला पर रेस्क्यू मिशन के लिए गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024