Headlines

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा वायुसेना का C-295 एयरक्रॉफ्ट:लैंडिंग ट्रॉयल सफल; CM शिंदे भी विमान में बैठे; अडाणी की कंपनी ने बनाया, 5 महीने में शुरू होगा

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भारतीय वायु सेना के विमान C-295 ने सफल लैंडिंग की। यह रनवे टेस्टिंग ट्रॉयल था। विमान में महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे भी बैठे नजर आए।

एयरपोर्ट ऑपरेटर के अनुसार, भारतीय वायुसेना का ट्रांसपोर्ट कैरियर C295 दोपहर 12.14 बजे एयरपोर्ट के साउथ रनवे 26 पर उतरा। विमान को वाटर कैनन सलामी भी दी गई।

इस एयरपोर्ट का निर्माण अडाणी ग्रुप ने किया है। मार्च 2025 तक एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट की कैपेसिटी 10-11 करोड़ पैसेंजर्स की है।

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुए ट्रांसपोर्ट कैरियर C295 को वाटर कैनन सलामी दी गई।
महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे भी विमान में मौजूद थे। सफल लैंडिंग के बाद उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया।
विमान की लैंडिंग के बाद CM एकनाथ शिंदे ने एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाई।

नवी मुंबई एयरपोर्ट 18000 करोड़ रुपए में बना अडाणी ग्रुप एयरपोर्ट बिजनेस में 60,000 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। अडाणी ग्रुप अगले 10 साल में रनवे, टैक्सी वे, एयरक्राफ्ट पार्किंग स्टैंड और टर्मिनल के साथ सिटी साइड इंफ्रास्ट्रक्चर पर यह खर्च करेगा।

नवी मुंबई एयरपोर्ट के पहले फेज के डेवलपमेंट के लिए 18,000 करोड रुपए के खर्चे से अलग होगा। इसके मार्च 2025 तक चालू हो जाने की उम्मीद है। इस इन्वेस्टमेंट को मिलाकर अडाणी ग्रुप एयरपोर्ट डेवलपमेंट के लिए टोटल 78,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

2040 तक 25 से 30 करोड़ कैपेसिटी ​​​​​​डेवलप करेगी कंपनी अडाणी ग्रुप ने साल 2021 में मुंबई एयरपोर्ट का अधिग्रहण किया था और JVK ग्रुप से नवी मुंबई एयरपोर्ट लिया है, इसका कंस्ट्रक्शन लास्ट फेज में हैं। इनकी कैपेसिटी अभी 10 करोड़ से 11 करोड़ पैसेंजर्स की है। ग्रुप अगले 16 साल यानी 2040 तक इनकी कैपेसिटी 25 से 30 करोड़ यात्रियों की करने पर फोकस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024