Headlines

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के पोल ऑफ पोल्स:हरियाणा के 12 एग्जिट पोल में कांग्रेस की वापसी; J&K के 8 पोल में कांग्रेस-NC सरकार

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 90-90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। उससे पहले एग्जिट पोल और उसके आधार पर पोल ऑफ पोल्स। दोनों राज्यों में सरकार बनाने के लिए 46 सीटें जरूरी हैं।

हरियाणा में भास्कर रिपोर्टर्स सर्वे के अलावा 12 सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए हैं। जम्मू-कश्मीर में भी भास्कर रिपोर्टर्स के अलावा 9 एजेंसियों ने एग्जिट पोल किया है। इन सबको मिलाकर पोल ऑफ पोल्स का हिसाब लगाया है।

पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, हरियाणा के 12 सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। पार्टी को 56 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा बहुमत से काफी दूर 27 सीटों पर सिमट सकती है।

पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के 10 पोल में 5 नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बना रहे हैं, जबकि 5 में वह बहुमत से 10 से 15 सीटें दूर दिख रही है। पार्टी को 40 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 30 सीटें ला सकती है। PDP और अन्य को 10-10 सीटें आएंगी।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के पोल ऑफ पोल्स

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024