Headlines

बंगाल में 10 साल की बच्ची का शव मिला:परिवार बोला- रेप के बाद हत्या हुई; भीड़ ने चौकी फूंकी, अधिकारियों को बंधक बनाने की कोशिश की

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में आज सुबह 10 साल की बच्ची का शव मिला। परिवार ने बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या का दावा किया है। घटना कृपाखाली इलाके के कुलटाली थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची 4 अक्टूबर की शाम से लापता थी, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेने में देरी की।

घटना के विरोध में लोगों ने महिस्मारी पुलिस चौकी को घेरा और पुलिस पर डंडों और पत्थरों से वार किया। लोगों ने पुलिस चौकी में भी तोड़फोड की और आखिर में वहां आग लगा दी। लोगों का आक्रोश देख पुलिसकर्मी चौकी छोड़कर भाग गए।

लोगों ने घटनास्थल पर SDPO और अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने की भी कोशिश की। इसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल भेजा गया। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

कुलटाली के TMC विधायक गणेश मंडल ग्रामीणों को शांत करने के लिए मौके पर गए, लेकिन लोगों ने उन्हें भी खदेड़ दिया। मंडल ने बाद में मीडिया से कहा कि वे लोगों के गुस्से को समझते हैं, लेकिन उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।

पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और आगजनी की 10 तस्वीरें…

नाबालिग का शव मिलने के बाद महिस्मारी पुलिस चौकी का घेराव करने निकले स्थानीय लोग।
लोगों ने थाने के बाहर खड़े पुलिसवालों को डंडों से मारा। पुलिसवाले वहां से किसी तरह भागे।
इसके बाद भीड़ पुलिस चौकी के अंदर घुस गई और यहां तोड़फोड़ की।
गुस्साए लोगों ने चौकी के अंदर रखे फर्नीचर और बाकी सामान को तोड़ डाला।
कई लोगों ने पत्थर मारकर चौकी की खिड़की के कांच तोड़ दिए।
पुलिस चौकी के बाहर एक कुर्सी को तोड़ता स्थानीय व्यक्ति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024