Headlines

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली मार गिराए:AK-47 समेत कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद; महिला नक्सली कमांडर के भी मारे जाने की खबर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली मार गिराए:AK-47 समेत कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद; महिला नक्सली कमांडर के भी मारे जाने की खबर

दंतेवाड़ा27 मिनट पहलेलेखक: लोकेश शर्मा
मुठभेड़ दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर हुई।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। इसमें 34 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 31 नक्सलियों के शव बरामद भी कर लिए गए हैं। मुठभेड़ दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर हुई।

ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच जंगल में 2 घंटे फायरिंग हुई। फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ AK-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं।

इस एनकाउंटर में महिला नक्सली कमांडर नीती के भी मारे जाने की खबर है। IG सुंदरराज ने इसे अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन बताया है। करीब 6 महीने पहले कांकेर में 29 नक्सली मारे गए थे।

वह इलाका जहां मुठभेड़ हुई है।

करीब 10 लाख की इनामी नक्सली है नीती

महिला नक्सली कमांडर नीती के भी इस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर है। ये DVCM कैडर की थी जिस पर करीब 8 से 10 लाख रुपए का इनाम था। वह नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन में सक्रिय थी। इसके साथ ही एक DKSZC कैडर का नक्सली भी मारा गया है।

सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक 171 नक्सलियों को मार गिराया इस साल बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 171 नक्सलियों को मार गिराया गया है। बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित 7 जिले शामिल हैं।

उधर, 11 दिन में यह तीसरी मुठभेड़ है। 24 सितंबर को भी सुकमा जिले में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एनकाउंटर में 2 नक्सलियों को ढेर किया गया था। हालांकि दोनों शव को उनके साथी अपने साथ ही ले गए।

सुकमा मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में नक्सल सामग्री मिली।

एक महीने पहले 3 महिला नक्सली ढेर

  • 29 अगस्त को नारायणपुर और कांकेर बॉर्डर पर अबूझमाड़ इलाके में मुठभेड़ हुई थी। इसमें 3 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को ढेर किया गया था। इनकी शिनाख्त उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी और PLGA कम्पनी नंबर 05 के सदस्य के रूप में हुई।
  • 2024 में अब तक 171 से ज्यादा नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी ने दंतेवाड़ा मुठभेड़ से पहले बताया था कि बस्तर संभाग में मानसून सीजन में ही 212 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 201 नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024