महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में कोरपना में 12 साल की बच्ची से रेप की घटना हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवा कांग्रेस का नेता है। उसने 6वीं क्लास की बच्ची को ट्यूशन देने के नाम पर स्कूल कैंपस में बुलाया और रेप किया। आरोपी के खिलाफ POCSO की धाराओं में केस किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
महाराष्ट्र में यूथ कांग्रेस का नेता गिरफ्तार, 12 साल की बच्ची से स्कूल में रेप किया
